फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Case against nine accused for deadly attack

Noida News: जानलेवा हमला करने पर नौ आरोपियों पर केस

Wed, 19 Feb 2025 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Case against nine accused for deadly attack
नूंह। सदर थाना नूंह क्षेत्र के गांव चंदैनी में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता तालिम पुत्र असगर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे उसके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पत्थर और डंडों से घर पर हमला किया। घटना के दो घंटे बाद जब तालिम के पिता असगर किसी काम से बाहर निकले, तो हमलावरों ने दोबारा उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महमदू पुत्र ददार, शौकत पुत्र नबाबदीन, जाहुल पुत्र महमदू, सालीम पुत्र महमदू, फरदीन पुत्र असगर, हाकम पुत्र कासम, राकिब पुत्र आमीन, साहिद पुत्र मुबीन व बिलाल पुत्र इशाम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed