फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   case against 14 people after burn parali

पराली जलाने के मामले में चौदह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 17 Nov 2019 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
case against 14 people after burn parali
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश की अवहेलना कर पराली जलाने वाले चौदह किसानों के खिलाफ दादरी और जेवर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पराली जलाने की सूचना पर तहसील से राजस्व विभाग के लेखपाल और तहसीलदारों द्वारा जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, वायु प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी द्वारा जनपद में कृषि के अवशेष जलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। एनजीटी ने ऐसे लोगों, जो पराली जलाने के दोषी हैं उनके खिलाफ जुर्माना लगाते हुए वसूली की कार्रवाई के निर्देश जारी किए हुए हैं। इसे लेकर ही 5 नवंबर को उत्तर प्रदेश शासन ने भी ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। शनिवार को तहसील दादरी के नई बस्ती एवं खटाना गांव के कुछ किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाए जाने की सूचना मिली। क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो व नायब तहसीलदार ने मामले की जांच की जिसमें सूचना सही पाई गई। आठ किसानों के खेतों में पराली जलाई गई थी। उप जिलाधिकारी दादरी के निर्देश के बाद 8 कृषकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नई बस्ती गांव के माजरे में खसरा संख्या 450 में शेरसिंह पुत्र धनपाल निवासी सादतपुर दिल्ली, खसरा संख्या 772 में ईश्वर चंद, जगदीश, राकेश, चंद्रपाल सादतपुर दिल्ली के अलावा खसरा संख्या 689 में कुलदीप भाटी, संदीप, प्रदीप सिंह निवासी नई बस्ती ने कृषि फसल के अवशिष्ट एवं पराली जलाई है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वहीं उपजिलाधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी के नेतृत्व में अभियान चलाकर दो मामले दर्ज कराए गए। इसमें छह व्यक्तियों के खिलाफ पराली जलाने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम सदर ने बताया कि उनकी तहसील में भी पराली ना जलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो जारी कर पराली न जलाने के लिए किया जागरूक
ग्रेटर नोएडा। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए जिला प्रशासन हर वर्ग के लोगों को जागरूक करने में जुटा है। इसके तहत खेतों में पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए कृषि विभाग ने विडियो जारी कर पराली जलाने से होने वाले नुकसान और कानूनी कार्रवाई की जानकारियां दी है। कृषि रक्षा अधिकारी तनवी सिंह ने वीडियो के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को जागरूक किया है। इसके तहत किसानों के खेतों में पराली और कृषि के बचे अवशेषों को इस्तेमाल करने के तरीकों की जानकारी दी है जिससे दूसरे लाभ लिए जा सकते हैं। वहीं पराली को खेत में ही जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी दी है। साथ ही पराली जलाने पर प्रतिबंध और होने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। प्रशासन के वॉररूम के माध्यम से विडियो को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

खेत में पराली और कूड़ा जलाने पर किसान गिरफ्तार
जेवर। पुलिस ने गांव दयानतपुर के किसान को खेत में पराली व कूड़ा जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को उपजिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दरअसल, जेवर पुलिस शनिवार को गस्त कर रही थी। जब गांव दयानतपुर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति खेत में पराली व कूड़ा जलाते मिला। पुलिस ने आरोपी रोहताश पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी गांव दयानतपुर को वायु प्रदूषण फैलाने और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के दिशा निर्देशों का उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed