फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   case 3 including the groom on fireworks and playing dj

आतिशबाजी और डीजे बजाने पर दूल्हे सहित तीन पर मुकदमा

Sat, 16 Nov 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
case 3 including the groom on fireworks and playing dj
आतिशबाजी और डीजे बजाने पर दूल्हे सहित तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

नोएडा। जिला प्रशासन ने शादी समारोह में आतिशबाजी करने और डीजे बजाने पर दूल्हा, उसके पिता सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीजे को जब्त करने के साथ आतिशबाजी के बाद बचे बम के खोखे बरामद किए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बरौला निवासी मुनेश देवी पत्नी योगेंद्र बैसोया के बेटे आकाश की बरात सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में आई थी। चढ़त के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने के साथ आतिशबाजी की जा रही थी। जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत पर इन पर पाबंदी लगी हुई है। रात करीब 10 बजे किसी ने 100 नंबर पर तेज आवाज में डीजे बजने और आतिशबाजी होने की शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे जब्त कर लिया और आतिशबाजी के खोखे बरामद किए हैं। सेक्टर-24 कोतवाली में बरौला निवासी दूल्हे, उसके पिता और समारोह आयोजक के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के संबंध में सभी वेडिंग विला, कम्युनिटी सेंटर और फार्म हाउस संचालकों को पूर्व में ही सूचित किया जा चुका है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नोएडा में पहली कार्रवाई
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नोएडा में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। आगे भी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए फार्म हाउस, वेडिंग जोन और बरातघरों का निरीक्षण किया जाएगा। समारोह आयोजक और बरात घर संचालक आदि के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर से भी ऐसी कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के लिए जारी किया नंबर
शहर में किसी भी मैरिज हॉल, बरात घर में तेज आवाज में डीजे बजाया जाता है तो उसका वीडियो बनाकर 7881138416 इस नंबर पर व्हाट्सऐप कर सकते हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें पूरी जानकारी दी जा चुकी है। चेतावनी दी गई थी कि यदि उन्होंने कोई बुकिंग की है तो उसे निरस्त कर दें। बैठक में 45 डीजे संचालक शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed