फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cartoon-based footwear designs grab attention

Noida News: कार्टून आधारित फुटवियर की डिजाइनों ने खींचा ध्यान

Fri, 05 Dec 2025 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Cartoon-based footwear designs grab attention
फोटो ------
विज्ञापन




-बचपन की दिलाएंगे याद, जूट, स्टोन समेत अन्य सामग्री से तैयार कीं हैं
-जेन-जी और आगामी पीढ़ी की पसंद का रखा जा रहा ध्यान



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर के एफडीडीआई में छात्रों ने जूरी के माध्यम से ऐसे आकर्षक जूतों की डिजाइन तैयार की, जिसने सभी को अपने बचपन की याद दिला दी। बी. डिजाइन के तीसरे सेमेस्टर और एम.डिजाइन के छात्रों ने जूतों को बेन टेन और अन्य कार्टूनों की थीम के आधार पर तैयार किया।





भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अधीन सेक्टर 24 स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के छात्रों ने वर्तमान समय की डिमांड और लुक का ध्यान रखते हुए कांसेप्ट पर आधारित जूतों की डिजाइन तैयार की। जहां डेनिम, जूट, स्टोन समेत तमाम तरह के मैटेरियल का उपयोग कर आकर्षक जूतों की डिजाइन तैयार की है। सबसे खास बात है कि इसमें से अधिकतर ने जेन-जी की पसंद और उन्हें अपनी डिजाइन के प्रभावित करने के लिए आरामदायक सोल के साथ साथ डिजाइन को 20वीं सदी की शुरुआत की टेलीविजन कार्टूनों की थीम पर आधारित जूते तैयार किए। जो उनकी बचपन की यादों को तो ताजा करेंगे ही, साथ ही उन्हें अन्य लोगों से खास और फैंसी लुक देंगे। इस मौके पर एफडीडीआई के प्रबंध निदेशक (एमडी) आईएएस विवेक शर्मा, कार्यकारी निदेशक मंजू मन, एचओडी दीपक चौधरी, हाफिज, वीरेंद्र और गौरव ने सभी छात्रों द्वारा तैयार डिजाइनों की सराहना की।
विज्ञापन


आने वाली पीढ़ियों के अनुरूप फुटवियर तैयार करना लक्ष्य
विभागाध्यक्ष दीपक ने बताया कि आजकल के दौर में जेन-जी के साथ साथ आगामी पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए उनकी पसंद, रचनात्कमता के अनुरूप फुटवियर की ऐसी डिजाइन तैयार करना है जो उन्हें पसंद भी आए और लंबे समय तक चल सकें। ताकि मार्केट में उनकी अच्छी डिमांड हो। इसके चलते सभी छात्रों को निर्देशित किया गया कि वह मार्केट रिसर्च करें और उसी के अनुरूप डिजाइनों को तैयार करने पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed