फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Carpediem Academy won by 13 runs

Noida News: 13 रन से जीती कार्पेडिएम अकादमी

Sun, 09 Nov 2025 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Carpediem Academy won by 13 runs
13 रन से जीती कार्पेडिएम अकादमी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंडर-14 टूर्नामेंट में कार्पेडिएम क्रिकेट अकादमी ने लीजेंड क्रिकेट अकादमी को 13 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्पोडियम अकादमी ने 25 ओवर के मुकाबले में चार विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंड अकादमी की टीम नौ विकेट पर 223 रन ही बना सकी। मैच में चार विकेट हासिल करने वाले हरमन सिंह कपूर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कबड्डी के लिए जिला स्तरीय ट्रायल कल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को सीनियर पुरुष वर्ग में जिला स्तरीय कबड्डी के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मेरठ में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे। वहां से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 19 से 21 नवंबर तक सीतापुर में सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


यूपी टीम के चयन के लिए हुए ट्रायल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अंतरराष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट फेडरेशन (आईटीसीएफ) की तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल में दूसरे दिए हुए ट्रायल में नॉर्थ जोन से 400 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए। ड्रीम लीग ऑफ इंडिया के ऋषभ भाटिया ने कहा कि ट्रायल के माध्यम से जूनियर व सीनियर वर्ग में करीब 60 खिलाड़ियों चयन ऑक्शन प्रक्रिया के लिए हुआ है। उसके बाद यूपी टीम का गठन किया जाएगा। जो दिल्ली में आयोजित होने वाली डीएलआई में भाग लेंगे। जूनियर वर्ग में 13 से 18 वर्ष तक खिलाड़ी और सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed