फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Career guidance will be given

Noida News: पीएमश्री स्कूलों के छात्रों को दी जाएगी कॅरिअर गाइडेंस

Mon, 14 Jul 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Career guidance will be given
-योजना के लिए जिले में चयनित किए हैं 8 परिषदीय स्कूल
विज्ञापन

- हर स्कूल को कॅरिअर मेले के लिए मिलेंगे पांच हजार रुपये

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पीएमश्री स्कूलों के छात्रों को कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत तैयार किया जाएगा। जेवर,दादरी और दनकौर के उच्च प्राथमिक,कंपोजिट स्कूलों में कॅरिअर गाइडेंस एंड काउंसलिंग फॉर गर्ल्स कार्यक्रम के तहत गतिविधियां होंगी। छात्रों को उनकी क्षमता व अभिरुचि के अनुरुप विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के बारे में बताया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में से आठ को पीएमश्री में चयनित किया गया है।

इन स्कूलों में विशेषज्ञ छात्रों को रोजगार के अवसरों के साथ ही नई तकनीक के बारे में बताएंगे। स्कूलों में कॅरिअर गाइडेंस से संबंधित गतिविधियों के नियमित संचालन और कॅरिअर मेला के लिए प्रति स्कूल पांच हजार दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि कॅरिअर कॉर्नर कक्षा में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्ट स्क्रीन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी वीडियो समय-समय पर दिखाएं जाएंगे। कक्षा में एक प्रश्न बॉक्स लगाया जाएगा। इसमें कॅरिअर संबंधी प्रश्न लिखकर डाल सकते हैं। जिससे उनके जिज्ञासाओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि कॅरिअर मेले में विभिन्न क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारी, सफल व्यवसायी, शिक्षा विभाग, स्थानीय बैंक, आईटीआई, स्वयंसेवी संस्थाओं, विशेषज्ञ, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस के प्रतिनिधियों को भी बुलावा दिया जाएगा। स्कूलों की एक कक्षा में कॅरिअर कॉर्नर विकसित करने और प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षक और शिक्षिका को नोडल के रूप में नामित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed