फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   car sell

Noida News: कार बेचकर बकाया मांगा तो मारपीट व धमकी

Fri, 10 Oct 2025 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
car sell
कार बेचकर बकाया मांगा तो मारपीट व धमकी
विज्ञापन

नोएडा। एक युवक को कार बेचकर बकाए की रााशि मांगना भारी पड़ गया। आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर दी और धमकी दी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सेक्टर 30 सरकारी अस्पताल परिसर में रहने वाले मोहन कुमार शर्मा ने कोर्ट में अर्जी दी है कि उन्होंने पिछले साल अपनी कार बेचने के लिए ओएलएक्स पर जानकारी साझा की थी। कार का सौदा करने के लिए फरवरी 2024 में दिल्ली मदनपुर खादर के साहिल के संपर्क में आए थे। साहिल ने कार का 4.05 लाख रुपये में सौदा किया था। साहिल ने अपने दोस्त अंकुर शर्मा के साथ आकर तीन लाख दिए। एक लाख रुपये जल्द देने की बात कहकर दोनों कार लेकर चले गए। आरोप है कि मोहन ने बकाये के एक लाख रुपये मांगे तो अंकुर ने मां के बीमार होने की बात कही, उल्टे दो बार में 70 हजार रुपये उधार ले लिए। कुछ दिन बाद पीड़ित बकाया रकम लेने दिल्ली गया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर साहिल और अंकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed