{"_id":"6a4dced68fb08dfc640430e0","slug":"car-runs-over-children-waiting-for-school-bus-in-greater-noida-more-than-5-injured-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में हादसा: स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार ने रौंदा, पहले दो स्कूटी को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में हादसा: स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को कार ने रौंदा, पहले दो स्कूटी को मारी टक्कर
Wed, 08 Jul 2026 09:45 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:45 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में आज सुबह एक हादसा सामने आया है। जहां एक कार सवार महिला ने सोसाइटी के गेट पर स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
आरोपी महिला की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स दो सोसाइटी के बाहर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कार सवार महिला ने सोसाइटी के गेट पर स्कूल बस का इंतज़ार कर रहे बच्चो को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्ची कार के नीचे भी आ गई।
विज्ञापन
निवासीयों का कहना है कि महिला फोन देख रही थी और अचानक रेस पर पैर रख गया। पहले कार ने दो स्कूटी को टक्कर मारी। उसके बाद बच्चो को। कुछ परिजन भी चोटिल हुए हैं। हादसे में पांच से अधिक बच्चों को चोटें आई हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला भी अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन