फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car ran over two people due to enmity, FIR lodged against four people including father and son

Noida News: रंजिश में दो पर चढ़ाई कार, पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 07 Apr 2026 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
Car ran over two people due to enmity, FIR lodged against four people including father and son
- घायलों का अस्पताल में उपचार जारी, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन

- एक राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी और दूसरा दसवीं का छात्र है घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। गुनपुरा गांव में रंजिश के चलते राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी समेत एक छात्र पर आरोपियों ने कार चढ़ा दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, छात्र की हालत नाजुक है। घायलों की पहचान कबड्डी खिलाड़ी अभिषेक और उसके मौसेरे भाई दसवीं के विद्यार्थी सक्षम के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव के रहने वाले पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चचेरा भाई अभिषेक सक्षम के साथ कस्बे में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार गांव निवासी तेजा भड़ाना, उसके बेटे सचिन और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें टक्कर मार दी। पीड़ित का कहना है कि कुछ समय पहले उनका आरोपी पक्ष के एक किरायेदार से विवाद हुआ था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। बावजूद आरोपी रंजिश मान रहे थे। मंगलवार को पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तेजा भड़ाना, सचिन और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed