{"_id":"614e077d8ebc3e05894c1f86","slug":"car-looted-to-compensate-for-the-loss-five-accused-including-b-tech-student-arrested-noida-news-noi606564670","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे की भरपाई के लिए लूटी कार, बीटेक छात्र समेत पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटे की भरपाई के लिए लूटी कार, बीटेक छात्र समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-62 में कंपनी चालक से आई-20 कार लूट मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-62 में चालक से आई-20 कार लूटने के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने दिल्ली निवासी बीटेक के छात्र समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटी गई कार, घटना में इस्तेमाल दो बाइक, पिस्टलनुमा लाइटर और एयरगन बरामद की गई है। आरोपियों ने जस्ट डायल में निवेश के पैसे डूबने के बाद घाटे की भरपाई करने के लिए कार लूटी थी। वहीं, लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी नोएडा ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
डीसीपी राजेश एस ने बताया कि 20 सितंबर की रात गाजियाबाद निवासी निर्मल से दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने सेक्टर-62 में गन प्वाइंट पर कार लूट ली थी। मामले में कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-57 के पास से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मयूर विहार दिल्ली निवासी कार्तिक, पांडव नगर निवासी विकास, कल्याण पुरी निवासी शिवम, लक्ष्मी नगर निवासी युवराज विनायक और गीता कॉलोनी निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। इनमें कार्तिक दिल्ली के एक कॉलेज से बीटेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है। कार्तिक हैकर भी है जबकि युवराज दिल्ली में मोबाइल की दुकान चलाता है।
पांचों आरोपियों ने इससे पहले एक आई-10 कार लूटने का प्रयास भी किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विकास जस्ट डायल कंपनी में काम करता है। विकास व कार्तिक ने कुछ महीने पहले जस्ट डायल की एक योजना में करीब नौ लाख रुपये का निवेश किया था। इसमें पूरे पैसे डूब गए थे। ऐसे में आरोपियों ने घाटे की भरपाई के लिए कार लूटने की साजिश रची और 20 सितंबर को नोएडा आकर सेक्टर-62 में कार लूट ली।
विज्ञापन
250 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुलासा
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने करीब ढाई सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बदमाशों के रास्ते का कॉरिडोर बनाते हुए गिरोह तक पहुंच गई। कार लूटने के बाद बदमाश लेबर चौक होते हुए थापर गेट से खोड़ा में दाखिल हुए और दिल्ली में घुस गए। अशोक नगर की एक पार्किंग में लूट की कार खड़ी कर दी और अपने-अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार रात को शिवम के जरिये कार को बेचने के लिए आरोपी जयपुर जाने के क्रम में नोएडा से निकल रहे थे, तभी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया में नहीं आई लूट की रिपोर्ट तो निश्चिंत हो गए बदमाश
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें लगा इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की होगी। उन्होंने अगले दिन कई समाचार पत्र पढ़े व टीवी न्यूज भी देखीं, लेकिन कार लूट का कहीं कोई समाचार नहीं था। ऐसे में वह निश्चिंत हो गए कि पीड़ित ने कार लूट की सूचना पुलिस को नहीं दी है। इसी कारण उन्होंने लूटी गई कार की नंबर प्लेट तक नहीं बदली। आरोपियों के पास से मोबाइल में कई व्हाट्स एप चैट मिली हैं। इनमें आरोपी कार लूटने की एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।
मोबाइल लूट करते हैं तीन आरोपी
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि युवराज मोबाइल की दुकान चलाता है। युवराज, विकास व शिवम दिल्ली व नोएडा में मोबाइल लूटते थे। इसके बाद इस मोबाइल को युवराज दुकान से बेच देता था। इन लोगों ने दर्जनों लूट की हैं। कार्तिक मोबाइल का लॉक खोलने व तोड़ने में मास्टर है। वह आईफोन से लेकर किसी भी फोन का लॉक सेकेंडों में खोल देता है।
चालक ने कार देखते ही नोएडा पुलिस को शुक्रिया कहा
महाराष्ट्र निवासी कार चालक निर्मल 22 साल से नोएडा में कार चला रहा है। करीब एक साल पहले उसने मेहनत की कमाई से कार खरीदी थी। कार लुटने के बाद वह काफी परेशान था। जब पुलिस ने शुक्रवार को कार बरामद होने की सूचना निर्मल को दी तो वह खुश हो गया। जब वह थाने में कार देखने पहुंचा तो भावुक हो गया और नोएडा पुलिस को शुक्रिया कहा।