{"_id":"606adb7aaa1e514572138809","slug":"car-loot-case-disclosed-by-indirapuram-police-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: इंजीनियर से कार लूटने की घटना का खुलासा, इंदिरापुरम पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: इंजीनियर से कार लूटने की घटना का खुलासा, इंदिरापुरम पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 05 Apr 2021 03:12 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 05 Apr 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर स्थित मिगसन गोल चक्कर के पास से 14 मार्च को इंजीनियर नितिन उनकी पत्नी और 4 माह बच्ची से लूटी गई कार को इंदिरापुरम पुलिस ने बरामद कर लिया है। इंदिरापुरम पुलिस ने चार लुटेरों को भी गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मसूरी निवासी शाहरुख और लोनी निवासी प्रवीण, यश और गौरव के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का आईफोन, दो तमंचे, दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की शाम को यश और प्रवीण ने कार लूटी थी।
विज्ञापन
घटना के दौरान नितिन कार से सब्जी लेने उतरे थे, जबकि पत्नी और चार माह की बच्ची कार में थी। तमंचे के बल पर लुटेरों ने कार लूट ली थी और 200 मीटर दूर मां-बेटी को उतारकर फरार हो गए थे। रास्ते में आरोपियों ने कार की नंबर प्लेट बदल दी थी।
विज्ञापन