फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   car hit youth, refer to delhi for medical treatment

कार की चपेट में आने से युवक घायल, दिल्ली रेफर

Tue, 30 Jul 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
car hit youth, refer to delhi for medical treatment
तावडू। तावडू-सोहना रोड पर कार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नूंह के अस्पताल में दाखिल कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मालू पुत्र मम्मन निवासी गांव शिकारपुर थाना तावडू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 23 जुलाई को वह अपने पुत्र शौकीन (25) के साथ अपने भाई कमालू से मिलने के लिए गांव पीपाका गए थे। वापस लौटते समय दोपहर 2 बजे के करीब वह तावडू-सोहना रोड पर ध्यानदास की प्याऊ पर बस के इंतजार में खड़े थे। आरोप है कि उसी दौरान सोहना की ओर से आरोपी कार चालक तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ आया और शौकीन को अपनी चपेट में ले लिया। उसे घायल अवस्था में शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए एम्स अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed