{"_id":"61c09913ae21ba230f6aac23","slug":"car-fell-into-15-feet-deep-open-drain-2-student-died-noida-news-noi62240712","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फीट गहरे खुले नाले में गिरी कार, 12वीं के छात्र और छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फीट गहरे खुले नाले में गिरी कार, 12वीं के छात्र और छात्रा की मौत
विज्ञापन
मृतका अंजली गुप्ता।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर/ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रीलखां गांव के मोड़ के पास करीब 15 फीट गहरे खुले नाले में कार गिर गई। हादसे में कार सवार 12वीं के छात्र और छात्रा की मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त सूरजपुर निवासी मोहित शर्मा (17) और अंजली गुप्ता (16) के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य छात्र मनीष नागर (17) गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को कार सवार तीनों छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा देकर लौट रहे थे। कार मोहित चला रहा था। बताया जा रहा है कि 20 मिनट तक कार नाले में डूबी रही। समय रहते मदद मिलती तो शायद तीनों की जान बच सकती थी। लोगों का आरोप है कि यमुना प्राधिकरण के नाले के किनारे दीवार नहीं बनाने और नाले को खुला छोड़ने के कारण हादसा हुआ है।
रबूपुरा के नारायणा पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र मोहित शर्मा, अंजली गुप्ता, और मनीष नागर की सोमवार को स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा थी। तीनों सूरजपुर से रोजाना स्कूल बस से स्कूल आते थे। लेकिन प्रयोगात्मक परीक्षा होने के चलते सोमवार को कार से स्कूल आए थे। स्कूल से घर लौटते वक्त एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड कार अचानक नाले में गिर गई। कार को मोहित शर्मा चला रहा था। बताया जा रहा है कि कार करीब 20 मिनट तक नाले में डूबी रही। कार नाले में डूबी होने की सूचना एक राहगीर ने पुलिस को दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला। हादसे में मोहित व अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने घायल मनीष नागर को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस की सूचना पर छात्रों के परिजन भी मौके पर आ गए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि खुले नाले में कार गिरने से छात्र-छात्रा की मौत हुई है। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
यमुना प्राधिकरण की लापरवाही से गई छात्र-छात्रा की जान
लोगों का आरोप है कि प्राधिकरण द्वारा कई साल पहले सर्विस रोड बनाते वक्त नाले का निर्माण किया गया था। लेकिन अभी तक भी नाले की दीवार नहीं बनाई गई। साथ ही नाले को कवर भी नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि अगर यमुना प्राधिकरण ने लापरवाही नहीं बरती होती तो तीनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
चार बहनों का इकलौता भाई था मोहित
मोहित शर्मा चार बहनों का इकलौता भाई था। बताया जाता है कि मोहित के पापा की सूरजपुर में कपड़े की फैक्ट्री है। मोहित की मौत की खबर सुनते ही उसके रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि मोहित चारों बहनों में सबसे छोटा था। जिसके चलते उसको पूरे परिवार के लोग काफी लाड़ प्यार से रखते थे।
कॉलेज में भूल गए थे सामान, दोबारा लौटते वक्त हुआ हादसा
लोगों ने बताया कि तीनों छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा देने के बाद घर जा रहे थे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उनको याद आया कि वह अपना कोई सामान कॉलेज में ही भूल गए हैं। जिसके बाद रास्ते से कॉलेज पहुंचे। जब वह दोबारा कॉलेज से लौट रहे थे। उसी वक्त यह हादसा हुआ।
कुल्हाड़ी से शीशा तोड़कर कार से बाहर निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब लोगों को नाले में कार गिरी हुई देखी तो 7 लोग लगभग 15 फीट नाले में रस्सी के सहारे उतर गए। नाले में गाड़ी के दरवाजे नहीं खुल पाए तो उन्होंने कुल्हाड़ी से कार के शीशे तोड़कर छात्र-छात्रा को बाहर निकाला।
ग्रेनो वेस्ट में खुले नाले में कार गिरने से गई थी तीन की जान
6 जून 2020 को ग्रेनो वेस्ट में ग्लैक्सी वेगा सोसाइटी के पास खुले नाले में कार गिरने से तीन लोगों की जान चली गई थी। जबकि दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस दौरान ग्रेनो प्राधिकरण पर लापरवाही के आरोप लगे थे।

मृतक मोहित शर्मा।- फोटो : Grnoida

क्रेन के जरिये नाले से निकाली गई कार।- फोटो : Grnoida