{"_id":"68e6b0e1ec6f6e7ed70fef24","slug":"capture-of-old-gur-mandi-gate-land-na-news-c-214-1-knj1005-138449-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुरानी गुड़ मंडी गेट की जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुरानी गुड़ मंडी गेट की जमीन पर कब्जा
विज्ञापन
छिबरामऊ। पुरानी गुड़ मंडी के जर्जर गेट को पालिका ने कुछ दिनों पहले तुड़वा दिया था। इसके आसपास की खाली जमीन पर एक दुकानदार ने नमक की बोरियां लगवाकर कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर चेयरमैन ने बुधवार को दुकानदार को तलब कर लिया। बैनामा होने की बात पर चेयरमैन ने अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका प्रशासन ने गेट टूटने से खाली हुई जमीन पर मिट्टी डलवा दी थी। सुबह मंडी के एक दुकानदार ने मिट्टी को समतल करवाकर इस जमीन पर नमक की 100 बोरियां लगवाकर कब्जा कर लिया। आसपास के लोगों की शिकायत पर चेयरमैन मनोज दुबे ने पालिका कर्मियों को भेजकर दुकानदार को पालिका बुलाकर मामले की जानकारी ली। चेयरमैन ने बताया कि दुकानदार ने बैनामा होने की बात कही है। अभिलेख प्रस्तुत करने पर शाम तक बैनामा की प्रति लेकर दुकानदार पालिका नहीं आया था। चेयरमैन ने बताया कि दुकानदार के बैनामा की जांच कराई जाएगी। जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। यदि व्यापारी बैनामा नहीं दिखा पाता है तो इस जमीन को सुरक्षित किया जाएगा।