{"_id":"68b8412cfd93c49c4300a72b","slug":"cape-town-had-eight-hours-of-power-outage-supply-from-dg-noida-news-c-1-gnd1002-3360909-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: केपटाउन में आठ घंटे बिजली गुल, डीजी से हुई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: केपटाउन में आठ घंटे बिजली गुल, डीजी से हुई आपूर्ति
विज्ञापन
फोटो है
-सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन के निवासियों को होना पड़ा परेशान
-सोसाइटी के बेसमेंट में हो रहा पानी का रिसाव, टावरों से गिर रहा प्लास्टर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में मंगलवार रात 12 बजे से गई बिजली बुधवार सुबह आठ बजे आई। ऐसे में सोसाइटी के अंदर आठ घंटे तक डीजल जेनरेटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति की गई। यही नहीं, सुबह आठ बजे के बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी और दिन भर बिजली की आवाजाही के साथ ही वोल्टेज में भी उतार चढ़ाव होता रहा।
सोसाइटी निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इससे पहले भी बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या होती रही है। मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। डीजी चलाने में 20 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से खर्च आता है। सुबह आठ बजे बिजली आ गई थी लेकिन इसके बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। ऐसे में कभी वोल्टेज हाई होता रहा और कभी लो होता रहा। इस वजह से घरों के उपकरण भी खराब हो गए। किसी के घर में फ्रीज खराब हो गया तो कहीं पंखा फुंक गया। सोसाइटी निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि बिजली की समस्या तब हो रही है जब 33000 किलोवाट की लाइन है। सोसाइटी में करीब 4700 फ्लैट में करीब 25 हजार लोग रहते हैं और सभी परेशान हैं।
-- -- -- --
बेसमेंट में पानी का रिसाव, गिर रहा प्लास्टर
नीरज शर्मा ने बताया कि सोसाइटी के बेसमेंट में पानी का रिसाव हो रहा है ऐसे में निवासियों को गाड़ी खड़ी करने में परेशानी हो रही है। एक जगह पर बहुत तेज रफ्तार से पानी का गिरता है। इसके अलावा सोसाइटी के टावरों से प्लास्टर गिर रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
नॉर्थ आई के पास हुआ था फॉल्ट
एओए अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि नॉर्थ आई टावर के पास बिजली की समस्या होने की वजह से बिजली विभाग ने इधर की बिजली काट दी थी। हालांकि सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति दुरुस्त हो गई थी और उपकरण खराब होने की समस्या एक घर में आई है।