फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Canter collided with a truck parked on KMP

Gurugram News: केएमपी पर खड़े ट्रक से टकराया केंटर

Sat, 10 May 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Canter collided with a truck parked on KMP
फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-केएमपी पर हुए दर्दनाक हादसे में चालक की मौके पर ही मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। केएमपी रोड पर धुलावट पुल के पास शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान बीरपाल पुत्र संतराम, निवासी नाजर नंगला, तहसील कायमगंज, जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो एक कैंटर वाहन का चालक था।


जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब बीरपाल रांची से माल लेकर मानेसर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धुलावट पुल के पास पहुंचा, वहां पहले से ही एक ट्रक/ट्रेला रोड पर गलत तरीके से, बिना इंडिकेटर दिए खड़ा हुआ था। इसी कारण बीरपाल की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बीरपाल को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। घायल को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज अस्पताल, नूंह में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई दलीप कुमार ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध शिकायत दी, जिसके आधार पर तावडू सदर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed