फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Candidates of major parties are yet to be decided for the by-elections.

Noida News: उपचुनाव के लिए अभी तक बड़े दलों के प्रत्याशी तय नहीं

Fri, 07 Nov 2025 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Candidates of major parties are yet to be decided for the by-elections.
भाजपा, आप व कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन
विज्ञापन

12 वार्डों के लिए सोमवार को नामाकंन का है आखिरी दिन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी खींचतान अपने चरम पर है। इसी कड़ी में अभी तक भाजपा, आप और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी शनिवार को भी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करेगी क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा दिल्ली से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि वह रविवार को लौटने के बाद ही उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाएंगे। पार्टी में पैनल तैयार है लेकिन टिकट वितरण को लेकर रायशुमारी और स्थानीय समीकरणों पर मतभेद बने हुए हैं। आप भी भाजपा की सूची का इंतजार करती दिख रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आप अपने प्रत्याशियों का ऐलान शनिवार देर रात या रविवार को करेगी जबकि कांग्रेस ने भी उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और माना जा रहा है कि वह शनिवार को सूची जारी कर देगी। सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। ऐसे में तीनों दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर जारी यह देरी चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है ताकि एक-दूसरे के पत्ते देखकर प्रत्याशी तय किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed