फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Candidates and agents will not be able to carry mobile calculator

प्रत्याशी और एजेंट नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल-कैलकुलेटर

Wed, 09 Mar 2022 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Candidates and agents will not be able to carry mobile calculator
नोएडा। फेज दो स्थित फूल मंडी में बुधवार को प्रशासन ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने फूल मंडी पहुंचकर टेबल और सीसीटीवी कैमरों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुबह सात बजे तक यदि किसी प्रत्याशी का एजेंट मतगणना के लिए नहीं आया तो भी अधिकारी-कर्मचारी काम शुरू कर देंगे। देरी से आने वाले एजेंटों ने यदि किसी तरह के आरोप लगाए तो उन्हें निराधार माना जाएगा। किसी भी प्रत्याशी या एजेंट को मोबाइल या कैलकुलेटर समेत ऑडियो और वीडियो बनाने वाले किसी भी तरह के उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। दोपहर दो बजे तक मतगणना कार्य को समाप्त करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट पेपर गिने जाएंगे। सुबह 8:30 बजे ईवीएम को खोलकर मतगणना शुरू करा दी जाएगी। पहले जेवर, फिर दादरी और सबसे बाद में नोएडा का परिणाम घोषित किया जाएगा। किसी भी प्रत्याशी को ढोल नगाड़े बजाने व जुलूस निकालने को अनुमति नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो कार्रवाई होगी। फूलमंडी के चारों ओर एक किमी तक का क्षेत्र पूरी तरह आम लोगों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

आज तड़के चार बजे से डीएससी रोड रहेगा बंद
मतगणना के कारण कुलेसरा के पास से ही डीएससी रोड को बंद कर दिया जाएगा। कुलेसरा पुल से आगे बाएं होकर वाहन चालक फूल मंडी के बराबर मुख्य सड़क से फेज-दो थाने के पास से डीएससी रोड पर जा सकेंगे। इसके अलावा नोएडा से गेझा तिराहे से होकर फूल मंडी रोड के पीछे से निकलकर कुलेसरा के पास डीएससी रोड पर जा सकेंगे। जिन लोगों को डीएससी रोड पर नहीं जाना है, वे गेझा तिराहे से एक्सप्रेसवे से गंतव्य तक जा सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि डीएससी रोड पर शाम से ही लोगों को जागरूक करते हुए बृहस्पतिवार को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है। तड़के चार बजे से डीएससी रोड को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed