{"_id":"6914eaddb86a8ba1be021cd7","slug":"campaign-started-on-pneumonia-day-na-news-c-5-1-drn1046-833365-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निमोनिया दिवस पर हुआ अभियान का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निमोनिया दिवस पर हुआ अभियान का आगाज
Thu, 13 Nov 2025 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
1 निमोनिया दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करती निर्देशक और अपर सचिव अनुराधा पॉल।संवा
एक भी सांस कम न हो के संकल्प के साथ, स्वास्थ्य विभाग ने विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और अपर सचिव अनुराधा पाल ने बुधवार को इस पहल का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य निमोनिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और राज्य में हर बच्चे व नागरिक को स्वस्थ श्वसन सुनिश्चित करना है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला परिसर में राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। अनुराधा पाल ने कहा कि सरकार द्वारा 2019 से अभियान चलाया जा रहा है। बचपन सही होगा तो शारीरिक, भावनात्मक सामाजिक और बौद्धिक विकास तेजी से होगा। कहा कि इसका मकसद निमोनिया से होने वाली मौतों के औसत को कम करना है। एनएसएम निदेशक डॉ. रश्मि पंत ने बच्चों में निमोनिया के लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में बताया। डाॅ. आरसी पंत ने कहा कि अभियान के दौरान 5 साल तक के बच्चों की निमोनिया स्क्रीनिंग की जाएगी। डॉ. तृप्ति भट्ट ने कहा कि छोटे बच्चों का सबसे अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। समय पर उपचार मिलने से बच्चे जल्द अच्छे हो जाते है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों को न्यूट्रिशन किट भी वितरित की गई। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. केएस भण्डारी, डॉ. कमलेश भारती, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. यशोदा पाल, डॉ. संजय तिवारी, नीलम भट्ट, मंसूर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन