फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   camel bit an old man on his hand and ear while he was walking in the park In Greater Noida

कुत्ते क्या कम थे?: पार्क में टहलने गए बुजुर्ग को ऊंट ने हाथ और कान पर काटा, अब लगेंगे रैबीज के पांच इंजेक्शन

Fri, 18 Oct 2024 10:14 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Oct 2024 10:14 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट समस्याओं का शहर बन चुका हैं। यहां एक समस्या खत्म होती है तो दूसरी शुरू हो जाती है। कुत्तों के आंतक से लोगों को राहत मिल नहीं पा रही है। अब ऊंट का आंतक शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
camel bit an old man on his hand and ear while he was walking in the park In Greater Noida
अस्पताल में भर्ती पीड़ित बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुत्तों के आतंक से आजीज ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर अब आवारा ऊंटों का भय सताने लगा है। गौड़ सौन्दर्यम सोसायटी में रहने वाले 72 वर्षीय कमल दत्त शर्मा को ऊंट ने अपना निशाना बना लिया। उनके बेटे धुव्र ने बताया कि पिता प्रतिदिन सोसाइटी के पास स्थित पार्क में टहलने के लिए जाते हैं। 

विज्ञापन

बुधवार को वह टहल रहे थे। पीछे से आकर ऊंट ने उनको गिरा दिया। उन्होंने चिल्लाकर मदद के लिए गुहार लगाई। जब तक कोई आता तब तक ऊंट ने उनके कान और हाथ पर काट लिया। अस्पताल में उनके कान में छह टांके लगे हैं। इसके साथ ही पांच रेबीज के इंजेक्शन लगेंगे। एक इंजेक्शन लग चुका है। बाकी के कुछ समय के अंतराल में लगेंगे। डॉक्टरों से पूछा है कि कहीं रेबीज फैलने का कोई खतरा तो नहीं हैं। डॉक्टरों ने अभी आराम करने की सलाह दी है। एओए के पदाधिकारियों ने इस घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। एओए और परिजनों ने ऊंट के मालिक की तलाश के लिए पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों के आंतक से पहले ही लोग परेशान
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चार से पांच के झुंड में घूमने वाले लावारिस कुत्ते कहीं भी किसी पर हमला कर देते हैं। इन कुत्तों आंतक है कि बहुत से लोगों ने सुबह शाम को टहलना छोड़ दिया है। बच्चों को भी अकेले बाहर भेजने से डरते हैं। हाल ही में दो बच्चों को कुत्तों ने शिकार बनाया है। कुत्तों के लिए प्राधिकरण की ओर से नियम कायदे बना दिए गए, लेकिन अभी तक लागू हो नहीं सका है। अब ऊंट के काटने की घटना से लोग भयभीत हैं।

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट समस्याओं का शहर बन चुका हैं। यहां एक समस्या खत्म होती है तो दूसरी शुरू हो जाती है। कुत्तों के आंतक से लोगों को राहत मिल नहीं पा रही है। अब ऊंट का आंतक शुरू हो गया है। डॉग पालिसी बन गई। लागू कब होगी इसकी जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों को भी नहीं हैं। - अभिषेक कुमार, नेफोवा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed