फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Call not received on Dial-112, help from Jio Police on Twitter

Noida News: डायल-112 पर नहीं मिला कॉल, ट्विटर पर मांगी पुलिस से मदद

Sun, 05 Mar 2023 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Call not received on Dial-112, help from Jio Police on Twitter
- ट्वीट करने के बाद मौके पर पहुंची फेज-2 कोतवाली पुलिस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फेज-2 कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा युवक घायल हो गया। वहां से गुजर रही एक महिला ने इसकी जानकारी देने के लिए कई बार डायल 112 पर कॉल की, लेकिन कॉल नहीं लगा। इसके बाद उसने पुलिस के ट्वीट हैंडल पर जानकारी साझा कर मदद मांगी व घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि ट्वीट के बाद फेज-2 कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची

सेक्टर-93ए स्थित नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे शुक्रवार देर रात एक घायल युवक पड़ा हुआ था। उसे देख कर वहां से गुजर रही महिला मंजुला ने डायल-112 पर कॉल की, लेकिन कई प्रयास के बाद भी कॉल नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर पुलिस से मदद मांगी। ट्वीट देखने के बाद पुलिस हरकत में आई और फेज-2 थाना पुलिस की पीआरवी मौके पर पहुंची। घायल युवक को पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फेज-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायल के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला था,जिससे उसकी पहचान की जा सके। वाहन और चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन



--------
कॉल न लगने के पहले भी आए मामले:

डायल-112 पर कॉल न लगने के मामले में नोएडा पुलिस की पहले भी किरकिरी हो चुकी है। कई बार इस नंबर पर फोन नहीं लगता है। जिस कारण समय से पीड़ित को मदद नहीं मिल पाता है। बीते सात दिसंबर को सेक्टर-71 यूटर्न के समीप एक स्कूल बस दुर्घटना के बाद राहगीरों के कॉल करने पर डायल-112 पर संपर्क नहीं हो सका था। हालांकि डायल-112 में बेहतर प्रदर्शन के लिए आंकड़े इसके उलट हैं। इस मामले में नोएडा पुलिस प्रदेश में 17 बार प्रथम नंबर पर आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------


वर्जन...............
लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं। डायल-112 की कॉल पहले लखनऊ जाती है, फिर हमारे यहां डायवर्ट होती है। कॉल नहीं लगने के स्पष्ट कारण के बारे में कुछ नहीं कह सकते। हां, कॉल मिलने के बाद डायल 112 की पीवीआर कम से कम समय में रिस्पांस करती है।
- अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक व डायल-112 प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed