फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buying water from outside to avoid diseases

Noida News: बीमारियों से बचने के लिए बाहर से खरीद रहे पानी

Thu, 17 Aug 2023 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Buying water from outside to avoid diseases
बीमारियों से बचने के लिए बाहर से खरीद रहे पानी
विज्ञापन

ग्रेनो में समय से नहीं हो रही पेयजल आपूर्ति, गंदे पानी की हो रही सप्लाई


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने गंगाजल आपूर्ति करने का दावा किया था, लेकिन निवासियों को गंदे जल की सप्लाई की जा रही है। आलम यह है कि सेक्टरों में कहीं, पानी की आपूर्ति समय से नहीं हो रही है तो कहीं पानी का प्रेशर खास कम है। लगातार गंदे पानी के प्रयोग से बीमारियां बढ़ने लगी है। जिससे बचने के लिए लोगों ने पानी खरीदकर पीना शुरू कर दी हे।
बुधवार को ओमीक्रॉन सेक्टर, जार एवं एल्डिको मिस्टिक ग्रीन सोसाइटी निवासियों ने फिर इस मामले की शिकायत की है। मगर समाधान नहीं निकलने से लोगों ने अब बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर प्रयोग करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने करोड़ों रुपये खर्च करके 85 क्यूसेक गंगाजल ग्रेटर नोएडा में ला दिया है। अब प्राधिकरण का दावा है कि शहर के 33 सेक्टरों में गंगाजल पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। जबकि इस माह के अंत तक 6 और सेक्टरों में गंगाजल पहुंचाते हुए कुल 39 सेक्टरों में आपूर्ति कर दी जाएगी। जबकि पहले चरण में कुल 58 सेक्टरों में गंगाजल पहुंचाने की योजना है और इस लक्ष्य को सितंबर तक पूरा करने का दावा किया गया है। मगर शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर असलियत यह है कि गंगाजल आपूर्ति हो रहा है या नहीं इसका तो पता नहीं, लेकिन सेक्टरों में गंदाजल जरूर आपूर्ति किया जा रहा है। इससे सेक्टरों के निवासी बीमार हो रहे हैं। हालत यह है कि ओमीक्रॉन और वहां पर स्थित सीजार और एल्डिको मिस्टिक ग्रीन सोसाइटी में 200 से ज्यादा लोग दूषित जल के संक्रमण से बुरी तरह बीमार है। इनमें करीब 25 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर ओमीक्रॉन के सीजार सोसाइटी निवासी ऋषि भाटी ने आरोप लगाया कि 20 दिन से सीवर लाइन लीकेज है। सीवर का गंदा पानी घरों की सप्लाई आकर मिल रहा है। गंदे पानी के प्रयोग से सोसाइटी में करीब 100 तक बीमार लोगों का आंकड़ा पहुंचा चुका है। अभी भी 40 से अधिक लोग बीमार है। वह स्वयं कैलाश अस्पताल में संक्रमण से गस्त है और इलाज करा रहे है। सेक्टर में बच्चों और बुजुर्गों को दूसरे सेक्टरों में रिश्तेदार के पास भेजना शुरू कर दिया है।-


एल्डिको मिस्टिक ग्रीन सोसाइटी के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि अभी भी सोसाइटी में बीमारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले सप्ताह यह संख्या 50 से अधिक हो गई थी। अभी भी 30 नए लोग गंदे पानी के संक्रमण से ग्रस्त है।


सीजार सोसायटी के एओए अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने बताया कि कई दिनों से गंदा पानी पीने के कारण बच्चों से लेकर बड़े तक बीमार हो गए है। प्राधिकरण के अधिकारियों इसकी शिकायत की गई है,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


ओमीक्रॉन एक के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने बताया कि पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। प्राधिकरण लापरवाही बरत रहा है। निवासियों ने बाजार से पानी की केन खरीदनी शुरू कर दी है। प्राधिकरण की टीम के निरीक्षण करने के बाद भी गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed