{"_id":"62f5683a0f97536d40512a28","slug":"buying-land-in-noida-became-expensive-rates-increased-by-up-to-30-percent-noida-news-noi6645096182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News : नोएडा में जमीन खरीदना हुआ महंगा, 30 फीसदी तक बढ़ी दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News : नोएडा में जमीन खरीदना हुआ महंगा, 30 फीसदी तक बढ़ी दरें
Fri, 12 Aug 2022 05:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 05:22 AM IST
सार
Noida News : नोएडा प्राधिकरण की 205वीं बोर्ड बैठक में अलग-अलग विभागों के जमीन के रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का फैसला किया गया। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
land loan
- फोटो : iStock
विस्तार
नोएडा में घर, फ्लैट, फैक्ट्री और दफ्तर के लिए जमीन खरीदना महंगा हो गया है। नोएडा प्राधिकरण की 205वीं बोर्ड बैठक में अलग-अलग विभागों के जमीन के रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का फैसला किया गया। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बोर्ड ने आवासीय भूखंड, ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक और संस्थागत विभाग के जमीनों के रेट में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
अब आवासीय भूखंड के ई-श्रेणी के सेक्टरों की भू-दर 41250 रुपये प्रति वर्गमीटर होगी। वहीं ए से डी श्रेणी के जमीनों के दर में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ए प्लस श्रेणी के जमीन के रेट 1,75,000 रुपये प्रति वर्गमीटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकेे अलावा संस्थागत उपयोग की श्रेणी जो कि आवासीय दरों से लिंक्ड नहीं है। उनमें 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
औद्योगिक श्रेणी के फेज-1 और फेज-3 में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी एवं फेज-2 में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, बृहस्पतिवार को सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। यहां अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त व नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद कुमार के अलावा नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, ग्रेटर नोएडा के प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह, यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आवासीय भूखंड की दरें (रुपये/प्रति वर्गमीटर)
श्रेणी पुराना रेट नया रेट
ए प्लस 1,75,000 1,75,000
ए 92950 1,11,540
बी 64790 77,748
सी 47180 56,616
डी 39440 47,328
ई 36200 41,250
ग्रुप हाउसिंग प्लॉट की दरें भी बढ़ीं
ग्रुप हाउसिंग के ए श्रेणी का रेट 135,750 रुपये प्रति वर्गमीटर है। वहीं बी श्रेणी का 90510, सी श्रेणी का 81460, डी श्रेणी का 72410 और ई श्रेणी का 51290 रुपये प्रति वर्गमीटर है। अब इनका रेट वर्तमान रेट से 20 प्रतिशत ज्यादा होगा।
औद्योगिक विभाग के अलग-अलग फेज में अलग-अलग रेट
औद्योगिक विभाग के अंतर्गत फेज-1 और 3 में जमीन के रेट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यहां फेज-1 का पहले का रेट 27100 रुपये प्रति वर्गमीटर से लेकर 35210 रुपए प्रति वर्गमीटर है। वहीं फेज-3 का रेट 20800 रुपये प्रति वर्गमीटर से 22600 रुपये प्रति वर्गमीटर है। अब इनके रेट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। इसी तरह से फेज-2 के क्षेत्र में 9680 रुपए प्रति वर्गमीटर से 11670 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर थी। अब यहां जमीन खरीदने के लिए इसका 30 प्रतिशत अधिक चुकाना होगा।
आईटी, आईटीईएस के भू-दर भी 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़े
आईटी और आईटी इनेबल सर्विसेज के लिए जमीन के रेट में बढ़ोतरी की गई है। फेज-1 और 3 में इनके रेट 20 प्रतिशत वहीं फेज-2 में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं संस्थागत विभाग के अंतर्गत कार्यालय और अन्य मकसद की वैसी जमीन जो कि आवासीय रेट से जुड़ी हुई नहीं हैं। उनके रेट में भी 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।