फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyers will get registry gift before Diwali

Noida News: दीपावली से पहले खरीदारों को मिलेगा रजिस्ट्री का उपहार

Sun, 14 Sep 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Buyers will get registry gift before Diwali
- गौड़ सिटी मॉल के एक हिस्से को गिरवी रख रख बिल्डर देगा किसानों का अतिरिक्त मुआवजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एवेन्यू-7 सोसाइटी में रजिस्ट्री के मुद्दे पर खरीदारों को राहत मिली है। दीपावली से पहले खरीदारों को रजिस्ट्री का उपहार देने का वादा प्रबंधन की ओर से किया गया है। बिल्डर की ओर से गौड़ सिटी मॉल के एक हिस्से को गिरवी रख अतिरिक्त किसान मुआवजा चुकाया जाएगा। गौड़ सिटी-1 स्थित एवेन्यू-7 सोसायटी के निवासियों ने अमर उजाला संवाद में रजिस्ट्री का मुद्दे उठाया था। खरीदारों ने भरोसा मिलने पर अमर उजाला का आभार जताया है।

निवासी ज्ञान चंद पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को गौड़ प्रबंधन के गाजियाबाद स्थित गौड़ बिज कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया था। खरीदारों ने रजिस्ट्री की समस्या को बिल्डर प्रतिनिधियों के सामने रखा। बैठक में बिल्डर ने गौड़ सिटी माल को गिरवी रख किसानों का अतिरिक्त मुआवजा चुकाने का वादा किया है। प्राधिकरण से भी इसकी मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

दीपावली से पहले इस प्रक्रिया को पूर्व कर रजिस्ट्री करने का वादा किया है। उन्होंने बताया कि अमर उजाला संवाद में निवासियों ने रजिस्ट्री का मुद्दा उठाया था। जिलाधिकारी से भी इस संबंध में पत्र देकर जल्द अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि भरोसा तोड़ा गया तो फिर से विरोध जताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed