फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyers in Arcadia Hillocks project lose crores of rupees

Noida News: आर्केडिया हिलॉक्स प्रोजेक्ट में खरीदारों को करोड़ों की चपत

Sat, 22 Nov 2025 02:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Buyers in Arcadia Hillocks project lose crores of rupees
- राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज, फर्जी दस्तावेज से लोन लेने का संदेह
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। राजपुर रोड स्थित आर्केडिया हिलॉक्स आवासीय प्रोजेक्ट के खरीदारों ने एक बड़े रियल एस्टेट घोटाले का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर बृहस्पतिवार को राजपुर थाने में प्रोजेक्ट से जुड़े एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप लगाया है कि प्रोजेक्ट से जुड़े बिल्डर, भूस्वामी और विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी बैंक के अधिकारियों व निजी वित्तीय संस्थाओं ने साजिश रचकर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की है। मामले की गहन जांच की मांग की गई है। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि शिकायत विवेक एस राज व अन्य फ्लैट खरीदारों ने तहरीर दी है जिसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी। मुख्य आरोपियों में भूमि स्वामी अतुल गर्ग, उनके भाई प्रवीण गर्ग, शास्वत गर्ग, साक्षी गर्ग, अंजलि गर्ग, कुशाल गोयल और सुलभ गोयल शामिल हैं। साथ ही एसबीआई और कुछ वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन सभी ने मिलकर भोले-भाले नागरिकों और सेना के अधिकारियों को भी धोखा दिया है। फर्जी दस्तावेज जैसे बिल्डर-बायर एग्रीमेंट आदि के आधार पर अवैध रूप से कई लोगों के नाम पर बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से ऋण लिया गया। कई खरीदारों ने पूरा भुगतान कर दिया लेकिन उनकी रजिस्ट्री नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चला कि सालों पहले ही उनके फ्लैट्स पर विभिन्न नामों से लोन लिया जा चुका था। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संगठित गिरोह ने फर्जी दस्तावेज के जरिये करोड़ों रुपयों की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed