{"_id":"64a1c2fc264a8d4d3d024676","slug":"buyers-are-getting-punished-for-the-mistake-of-builders-grnoida-news-c-23-1-gnd1003-11925-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खरीदारों को मिल रही है बिल्डरों की गलती की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खरीदारों को मिल रही है बिल्डरों की गलती की सजा
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- --
खरीदारों को मिल रही है बिल्डरों की गलती की सजा
- ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर पर फ्लैट खरीदारों ने किया प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आश्वासन मिलने के बाद भी ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदारों ने रविवार को एक मूर्ति गोल चक्कर पर प्रदर्शन किया। खरीदारों ने फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के साथ बिल्डरों पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिल्डरों की गलतियों की सजा खरीदार भुगत रहे हैं। वहीं खरीदारों ने बैठक कर मुख्यमंत्री के साथ वार्ता पर चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की।
नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट के फ्लैट खरीदार पिछले छह माह से लगातार रजिस्ट्री की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच दो बार मुख्यमंत्री से मुलाकात हो चुकी है। हाल ही में हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने जल्द रजिस्ट्री करने की बात कही थी। इस मौके पर चंदन सिन्हा, महेश यादव, अनुपमा मिश्रा, विभूति, पुरुषोत्तम कुमार, शशांक माहेश्वरी, सीवी सिंह ने कहा कि जिन खरीदारों को कब्जा मिल चुका है उनकी जल्द से जल्द रजिस्ट्री होनी चाहिए। साथ ही जब तक अधूरे प्रोजेक्ट में काम शुरु नहीं होगा। तब तक हर रविवार खरीदार यहां प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रदर्शन करने के दौरान खरीदारों ने सरकार से पूछा है कि बिल्डरों की गलतियों की सजा उनको क्यों मिल रही है। प्रदर्शन में दिनकर कुमार, अनिल रात्रा, प्रभास, शशि भूषण, राजकुमार,अशोक श्रीवास्तव, अभिषेक जैन, हिमांशु सक्सेना, सचिन सिंह, ज्योति जायसवाल, योगेश देवगन, संजय शाह, एसपी गुप्ता, दीपक गुप्ता, विकास, आशुतोष, अमित समेत अन्य खरीदार मौजूद रहे।