फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Buyer filed a petition in the High Court against UP Rera

यूपी रेरा के खिलाफ खरीदार ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Mon, 01 Mar 2021 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Buyer filed a petition in the High Court against UP Rera
ग्रेटर नोएडा। एक खरीदार ने उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक (यूपी रेरा) के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। आरोप है कि यूपी रेरा ने वर्ष 2018 के आदेश को वापस ले लिया। साथ ही, रिकवरी सर्टिफिकेट को भी मंगवा लिया है। यह कार्रवाई नियमों के खिलाफ की गई है। मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

खरीदार बीपी भारती ने बताया कि ग्रेट वेल्यू प्रोजेक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर का नोएडा सेक्टर-107 में ग्रेट वेल्यू शरणम नाम से प्रोजेक्ट है। वर्ष 2013 में फ्लैट बुक किया था। बिल्डर ने तीन साल की देरी से कब्जा दिया था, लेकिन कब्जा देने का जुर्माना नहीं दिया। इसे लेकर यूपी रेरा में शिकायत की गई थी। यूपी रेरा की पीठ ने अप्रैल, 2019 में बिल्डर को ब्याज के साथ जुर्माने की धनराशि देने का आदेश दिया। जुर्माने की धनराशि 30 लाख से अधिक थी। बिल्डर ने आदेश का पालन नहीं किया। जिस पर यूपी रेरा ने अक्तूबर, 2020 में रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि यूपी रेरा के आदेश के खिलाफ बिल्डर को ट्रिब्युनल जाना चाहिए, लेकिन यूपी रेरा ने अपने ही आदेश को वापस ले लिया। उससे पहले 2 फरवरी में डीएम को पत्र भेजकर आरसी को भी वापस मंगा लिया। साथ ही, पीठ ने फिर से सुनवाई शुरू की है। 25 फरवरी को सुनवाई की तारीख थी। वहां पीठ से अगली तारीख मांगी है। यूपी रेरा के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। खरीदार ने सुनवाई पर अगली तारीख लगाने की अपील की थी। शिकायत पर अगली तारीख पर सुनवाई होगी।
- कल्पना मिश्रा, सदस्य यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed