{"_id":"64a03dfc073d09f97c0eb616","slug":"business-blasters-program-will-start-in-higher-educational-institutions-of-delhi-noida-news-c-340-1-del1011-17635-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों में भी शुरु होगा बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों में भी शुरु होगा बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम
विज्ञापन
-उच्च शिक्षा मंत्री ने किया आईआईएम अहमदाबाद के इनक्यूबेशन सेंटर का दौरा
-इनोवेटिव सुझावों पर लंबी चर्चा करते हुए संस्थान के विशेषज्ञों से की बातचीत
-आइडिया लेकर यंग आंत्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम को आकार देने में मदद मिलेगी-आतिशी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अपने उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में छात्रों के लिए बिजनेस ब्लास्टर्स शुरू करने की योजना बना रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में उद्यमी कौशल विकसित कर भारत में भविष्य के स्टार्ट-अप के लिए अनुकूल वातावरण बनाना है। इसके लिए इनोवेटिव सुझावों व विशेषज्ञों से बातचीत के लिए उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने शनिवार को आईआईएम अहमदाबाद के सेंटर फॉर इनोवेशन इनक्यूबेशन सेंटर का दौरा किया।
शिक्षा मंत्री ने अपने इस दौरे के दौरान वहां के यंग लीडरशिप के साथ चर्चा की और दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में युवाओं के लिए आंत्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम की शुरुआत को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव लिए। आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में छात्रों के लिए बिजनेस ब्लास्टर्स शुरू करने की योजना बना रही है। आईआईएम अहमदाबाद के इनक्यूबेशन सेंटर से सीखकर हमें आंत्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम को आकर देने में मदद मिलेगी। मालूम हो कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम पहले से चल रहा है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम के साथ, हम लाखों बच्चों के माइंडसेट में बदलाव लाने का काम किया है। अब वो नौकरी पाने का सपना नहीं देखते बल्कि नौकरी देने वाला बन रहे है। उच्च शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि बिजनेस ब्लास्टर्स जैसी पहल और इन्क्यूबेशन और मेंटरशिप कार्यक्रमों में निरंतर निवेश के साथ सरकार आंत्रप्रेन्योरशिप की एक ऐसी संस्कृति विकसित करना चाहती है जो न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा दे, बल्कि चुनौतियों से निपटने को तैयार निडर युवाओं की पीढ़ी तैयार करे।