{"_id":"68f40051b1f04cc475045c1e","slug":"buses-became-chaotic-due-to-overcrowding-na-news-c-5-1-drn1046-815259-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भीड़ के कारण बसों में रही मारामारी की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भीड़ के कारण बसों में रही मारामारी की स्थिति
Sun, 19 Oct 2025 02:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
सेलाकुई में घर जाने के लिए बस का इंतजार करते लोग। संवाद
विज्ञापन
धनतेरस व दीपावली के अवसर पर पछवादून क्षेत्र में संचालित होने वाली बसों में दिनभर मारा-मारी की स्थिति बनी रही। भीड़ के कारण कई लोग बस में सवार नहीं हो सके।विकासनगर के देहरादून व सहारनपुर बस स्टॉप, हरबर्टपुर चौक, सहसपुर और सेलाकुई में जगह-जगह लोग यात्री बसों के इंतजार में खड़े दिखाई दिए। बसों में भारी भीड़ के कारण लोग मुश्किल से उसमें सवार हो पाए। हरबर्टपुर चौक से देहरादून जाने वाले सुनील, रामकुमार, अरुण ने बताया कि वह पिछले ढाई घंटे से बस में सवार होने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्हें बस स्टॉप पर ही इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान ई-रिक्शा व विक्रम आदि में भी निर्धारित संख्या से अधिक लोग सवार होकर अपने गंतव्यों की ओर आते-जाते रहे।