{"_id":"68ee3a23e747e2aa9302c4f8","slug":"bus-services-on-the-dalash-kandagai-nitthar-road-have-been-suspended-for-two-months-na-news-c-178-1-ssml1034-146117-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दलाश-कंडागई-नित्थर सड़क पर दो माह से बस सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दलाश-कंडागई-नित्थर सड़क पर दो माह से बस सेवाएं ठप
विज्ञापन
पांच पंचायतों के हजारों लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और निगम प्रबंधन से शीघ्र बस सेवा बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की दलाश-कंडागई-नित्थर सड़क पर दो महीने से बस सेवाएं ठप हैं। हजारों लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। दलाश-कंडागई-नित्थर सड़क पर करीब पांच बसें चलती हैं, लेकिन दो महीने से सभी बंद हैं। बस सेवाएं बंद होने से कुठेड़, प्लेही, व्युंगल, नित्थर और देहरा की पंचायतों के हजारों लोग परेशान हैं। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों और टैक्सियों में भारी भरकम किराया देना पड़ रहा है। इससे गरीब लोगों को भारी आर्थिकी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को भी समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। दलाश के पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, व्युंगल पंचायत के प्रधान जालप राम और कुठेड पंचायत की प्रधान मोनिका ठाकुर ने कहा कि बस सेवाएं ठप होने के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और हजारों ग्रामीणों को यात्रा करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और पथ परिवहन निगम की से शीघ्र बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है। अड्डा प्रभारी आनी संदीप कुमार का कहना है कि जैसे ही लोक निर्माण विभाग से सड़क की क्लीयरेंस रिपोर्ट मिलती है, वैसे ही बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच का कहना है कि सड़क दुरुस्त कर दी गई है। एक दो दिन में रिपोर्ट परिवहन विभाग को सौंप दी जाएगी।