फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bus service for Lucknow-Kanpur will be available on Holi for the first time

होली पर पहली बार लखनऊ-कानपुर के लिए मिलेगी बस सेवा

Wed, 24 Mar 2021 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bus service for Lucknow-Kanpur will be available on Holi for the first time
ग्रेटर नोएडा। यूपी रोडवेज के ग्रेटर नोएडा डिपो से होली पर पहली बार लखनऊ और कानपुर रूट पर बसों का संचालन होगा। लखनऊ रूट पर 15 और कानपुर रूट पर 20 बसों का संचालन किया जाएगा। यह व्यवस्था 25 मार्च से तीन अप्रैल तक रहेगी। अन्य कई रूटों पर भी बसों की संख्या में इजाफा और फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि होली पर 25 मार्च से तीन अप्रैल के बीच लंबी दूरी के रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। सभी रूट के लिए परी चौक से बसें मिलेंगी। आगरा रूट पर 12 की जगह 22 बसों का संचालन होगा। इसी तरह अलीगढ़ रूट पर 18 की जगह 25 बसों का संचालन होगा। वहीं, इस बार होली पर लखनऊ और कानपुर के लिए भी बस सेवा मिलेगी।
विज्ञापन

बबराला और बुलंदशहर रूट पर 15-15 बस चलती है। इनके फेरे बढ़ाए जाएंगे। हाथरस और बदायूं रूट पर भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। एआरएम ने बताया कि डिपो में इस समय 162 बसें हैं। इन सभी का संचालन होगा। नोएडा और दिल्ली रूट पर होली के दौरान यात्रियों की संख्या कम होगी। इन रूटों से बसों को हटाकर लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक दिखेगी, वहां तुरंत बस भेज दी जाएगी। बसों के संचालन की व्यवस्था देखने के लिए परी चौक पर कर्मचारी तैनात रहेगा। साथ ही सभी चालक और परिचालक की छुट्टियां रद्द रहेंगी। उनको बसों के संचालन के लिए अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed