फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bus overturned after hitting tractor on yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर पलटी बस, 12 घायल

Fri, 20 Nov 2020 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
bus overturned after hitting tractor on yamuna expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटी बस, 12 घायल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बीटा-2 थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह यूपी रोडवेज की पिंक सेवा बस ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा बस को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। ट्रैक्टर, बस चालक और सवारी समेत 12 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कई यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस एक्सप्रेसवे पर पलट गई और ट्राली की ईंटें भी गिर गईं। इससे एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था सुचारु कराई।
पुलिस के मुताबिक, पिंक सेवा बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी। सुबह लगभग सात बजे जीरो प्वाइंट के करीब बस ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। बस की रफ्तार तेज थी और ट्रैक्टर-ट्ऱॉली भी अपनी रफ्तार से चल रही थी। इससे दोनों वाहन टकराकर पलट गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कुछ देर मार्ग बाधित रहा। दोनों वाहनों व ईंटों के मलबे को भी मार्ग के बीच से हटाया गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक अजय, बस चालक कल्लू, सवार कृष्ण, कीमत लाल, प्रवीण, मनीष, अनूप, उदय, सईद, विनोद, राकेश, विशाल घायल हुए हैं।
विज्ञापन

दिवाली मनाकर लौट रहे थे अधिकांश यात्री
पुलिस के मुताबिक, अधिकांश यात्री कानपुर, आगरा, औरेया, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी आदि इलाकों के थे। यह नोएडा, दिल्ली में काम करते हैं। ये दिवाली पर अपने घर गए थे और त्योहार के बाद वापस अपने काम पर लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आवाज के साथ हुआ हादसा
हादसे में घायल कीमत लाल ने बताया कि वह बुधवार रात साढ़े नौ बजे कानपुर से बस में सवार हुए थे। वह नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं और दिवाली पर घर गए थे। हादसे से पहले बस तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ हादसा हुआ। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राकेश ने बताया कि वह भी कानपुर से सवार हुए थे और हादसे के दौरान सो रहे थे। तेज आवाज के साथ हादसा हुआ और वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed