{"_id":"68f26912595da4e5670a20cf","slug":"bus-operators-warned-against-inconvenience-to-passengers-action-on-extra-charges-noida-news-c-1-gnd1002-3531119-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बस ऑपरेटर्स को चेतावनी, सवारियों को नहीं हो दिक्कत, अतिरिक्त वसूली पर कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बस ऑपरेटर्स को चेतावनी, सवारियों को नहीं हो दिक्कत, अतिरिक्त वसूली पर कार्रवाई तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग ने बस ऑपरेटर्स के साथ की बैठक, दिए सख्त निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आगामी त्योहारों को लेकर गौतमबुद्ध नगर परिवहन विभाग ने जिले के बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक की। दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ पूजा को देखते हुए परिवहन व्यवस्था सुरक्षित किए जाने के लिए निर्देशित किया। अधिक किराया वसूलने पर ऑपरेटर्स को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में जिले में उपसंभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन और प्रवर्तन मौजूद रहे।
गौतमबुद्ध नगर के एआरटीओ प्रवर्तन उदित नारायण पांडेय ने ऑपरेटर्स को बस में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करने को निर्देशित किया। बसों में साफ-सफाई रखने के लिए कहा गया। एआरटीओ ने कहा कि टीम सड़कों पर जांच करेगी। चालक या परिचालक शराब या किसी प्रकार के नशे में मिलता है तो ऑपरेटर्स पर भी कार्रवाई होगी।
ओवरस्पीडिंग होने पर बसों को सीज करने की चेतावनी दी गई। बसों की छतों पर सवारियां नहीं बैठाने की सलाह दी गई। एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि फिटनेस प्राप्त बसें ही यात्रियों के लिए संचालित होंगी। बैठक में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए सभी ऑपरेटर्स को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -
12 बसों पर नियमों का उल्लंघन करने पर की गई कार्रवाई
एआरटीओ प्रवर्तन उदित नारायण पांडेय ने बताया कि परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। खासकर आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए और हाल ही में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पर आग लगने की घटना के बाद बसों की ज्यादा चेकिंग की जा रही है। इस बीच कुल 12 बसों पर नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की गई है।अधिकारियों ने सभी शहरवासियों और निजी बस संचालकों से अपील की है कि वह अपने सामान के साथ विस्फोटक पदार्थ न लेकर जाएं। इसके अलावा फिटनेस, गाइडलाइन और निर्धारित किराये का भी सभी बस संचालक ध्यान रखें।