फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bullet Rani reached Delhi from Tamil Nadu with the resolve to vote for Modi.

Noida News: वोट फॉर मोदी के संकल्प के साथ तमिलनाडु से दिल्ली पहुंचीं बुलेट रानी

Thu, 18 Apr 2024 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Bullet Rani reached Delhi from Tamil Nadu with the resolve to vote for Modi.
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने बृहस्पतिवार को बुलेट रानी के नाम से मशहूर मां राज लक्ष्मी का स्वागत किया। माई वोट फॉर मोदी संकल्प के साथ तमिलनाडु से बुलेट से यात्रा शुरू कर लक्ष्मी दिल्ली आईं हैं। वे 15 राज्यों से गुजरते हुए कुल 21000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं और यात्रा के 65वें दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं। बुलेट रानी ने बताया कि वोट फॉर मोदी, वोट फॉर नेशन के साथ यात्रा शुरू की थी। ऐसा लगता है कि 21000 किलोमीटर की यात्रा की थकान दिल्ली पहुंचते खत्म हो गई है। देश का भविष्य मोदी के हाथों में ही सुरक्षित है, इसलिए हमने देश के सभी लोगों से आग्रह किया है कि एक अखंड भारत के लिए इस बार 400 पार के नारे को सच कर दिखाएं। मतदाताओं से अपील की है कि घर से निकलें और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को वोट करें। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी ने कहा कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण बुलेट रानी हैं। उनका संकल्प है कि इस बार 400 से अधिक सीटें भाजपा को मिले। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश की बहन-बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। इस बार के चुनाव में बहन-बेटियों का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed