{"_id":"68c4451c6cea6f2ace0bc9fc","slug":"bulldozers-were-run-on-illegal-colonies-being-built-near-the-airport-land-worth-rs-550-crore-was-freed-noida-news-c-23-1-lko1064-74945-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एयरपोर्ट के पास बन रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 550 करोड़ की भूमि मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एयरपोर्ट के पास बन रही अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 550 करोड़ की भूमि मुक्त कराई
विज्ञापन
फोटो
-जेवर बांगर और मेवला गोपालगढ़ में हुई कार्रवाई, लगभग 1.10 लाख वर्गमीटर भूमि से हटाया अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बन रहीं अवैध कॉलोनियों पर शुक्रवार को प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की। यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। अभियान के दौरान करीब 1.10 लाख वर्गमीटर भूमि मुक्त कराई गई। जिसकी बाजार कीमत 550 करोड़ रुपये आंकी गई है।
यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास अवैध कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। इसकी जानकारी मिलते ही प्राधिकरण और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार को टीम ने जेवर बांगर स्थित दो अवैध कॉलोनियों, ढूंढेरा गांव के पास एक निर्माण और मेवला गोपालगढ़ क्षेत्र में कई अवैध प्लॉटिंग व पक्के ढांचे को ढाह दिया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीनों से मकान, बाउंड्री वाल को गिरा दिया गया। विशेष कार्यधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट क्षेत्र और उसके आसपास अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। भूमाफिया किसानों की जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर अवैध रूप से बेच रहे थे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट परियोजना और आसपास के क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध कॉलोनी, प्लॉटिंग या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भूमाफिया के झांसे में नहीं आने की अपील की। साथ ही अधिकृत भूमि खरीदने का सुझाव दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट परियोजना के चलते यहां जमीन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसका फायदा उठाकर अवैध कॉलोनाइज़र सक्रिय हो गए हैं।