फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action against encroachment intensified Bulldozer on illegal colony in Noida land worth 150 crores free

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज: नोएडा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 150 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त

Sat, 07 May 2022 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 07 May 2022 01:12 AM IST
सार

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि खोदना कलां गांव अधिसूचित क्षेत्र है। यहां कुछ किसानों ने अवैध कॉलोनी काट दी थी, जबकि कुछ किसान निर्माण करा रहे थे।

विज्ञापन
Action against encroachment intensified Bulldozer on illegal colony in Noida land worth 150 crores free
खोदना कला में तोड़ा गया मकान। संवाद - फोटो : Grnoida

विस्तार

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यभार संभालते ही क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ तेजी से अभियान चलाने की बात कही थी। इसी के मद्देनजर अधिकारियों ने निर्देश का पालन करते हुए शुक्रवार सुबह करीब सात बजे ही खोदना कलां में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया। किसानों के विरोध के बीच प्राधिकरण ने 65 हजार वर्गमीटर जमीन को मुक्त करा लिया। जमीन की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह जमीन उद्योग और अन्य गतिविधियों के लिए छोड़ी गई थी, लेकिन यहां अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी।

विज्ञापन


प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि खोदना कलां गांव अधिसूचित क्षेत्र है। यहां कुछ किसानों ने अवैध कॉलोनी काट दी थी, जबकि कुछ किसान निर्माण करा रहे थे। किसानों को प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी किए थे कि जमीन उद्योगों के लिए आरक्षित की जा चुकी है और यहां से बाइपास निकाला जाना है, लेकिन वे लगातार कॉलोनी काटते रहे। अधिकारी 15 दिन पहले भी अतिक्रमण हटाने गए थे, लेकिन फोर्स कम होने से लौटना पड़ा था। अब शुक्रवार सुबह ही कई थानों की पुलिस व 6 बुलडोजर के साथ अधिकारी खोदना कलां गांव पहुंच गए।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे चली कार्रवाई के बाद जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया। साथ ही, चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कब्जे का प्रयास किया गया तो रिपोर्ट दर्ज करके गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपचंद्रा, महाप्रबंधक एके अरोड़ा व उप महाप्रबंधक केआर वर्मा, वर्क सर्किल दो के परियोजना अभियंता श्यौदान सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में कॉलोनी काटना या कोई निर्माण करना पूरी तरह अवैध है। प्राधिकरण ने इसके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जब तक अतिक्रमण को ध्वस्त नहीं करेंगे, यह अभियान जारी रहेगा। अवैध निर्माण को संरक्षण देने वाले अधिकारियों को भी भूमाफिया घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed