फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Builders disillusioned with NCR, investment of eight thousand crores got out of hand

बिल्डरों का एनसीआर से मोह भंग, हाथ से निकला आठ हजार करोड़ का निवेश

Tue, 19 Jul 2022 02:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Builders disillusioned with NCR, investment of eight thousand crores got out of hand
ग्रेटर नोएडा। बिल्डरों का एनसीआर से मोह भंग हो रहा है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए वह एनसीआर से बाहर के जिलों की तरफ रुख कर रहे हैं। प्रदेश में इस साल करीब 125 नए प्रोजेक्ट लांच हो रहे हैं और इनमें 66 प्रतिशत प्रोजेक्ट एनसीआर से बाहर बनेंगे। बिल्डरों के बाहरी जिलों में जाने के कारण एनसीआर से करीब 8 हजार करोड़ रुपये का निवेश नहीं होगा है। इसके अलावा खरीदारों को अब यहां कम विकल्प भी मिलेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूूपी रेरा) में इस वर्ष जनवरी से जून तक विभिन्न बिल्डरों ने 125 प्रोजेक्ट का पंजीकरण कराने का आवेदन किया है। बिल्डरों के एनसीआर से बाहर जाने का फायदा अन्य जिलों को होगा। लेकिन लेकिन गौतमबुद्घ नगर समेत एनसीआर को खासा नुकसान होगा। अनुमान है कि सभी 125 प्रोजेक्ट में करीब 12500 करोड़ का निवेश होगा। इसमें से करीब 8000 करोड़ का निवेश एनसीआर के बाहर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में होगा। प्रोजेक्ट शुरू होने से वहां लोगों को रोजगार और मजदूरों को काम मिलेगा। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि इन सभी प्रोजेक्ट में करीब 20 हजार आवासीय और व्यावसायिक यूनिट होंगी।
विज्ञापन

रियल एस्टेट सेक्टर में लौट रही रौनक
कोराना काल के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में फिर से रौनक लौट रही है। पिछले वर्ष की पहली छमाही में यूपी रेरा को 100 प्रोजेक्टों के पंजीकरण के आवेदन मिले थे। जो इस साल बढ़कर 125 हो गए हैं। करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को खासा अहम माना जा रहा है। वहीं, बिल्डर अभी भी आवासीय प्रोजेक्टों पर भरोसा कर रहे हैं। इस साल शुरू होने वाले 125 प्रोजेक्टों में से 75 प्रतिशत आवासीय हैं। बाकी 25 प्रतिशत प्रोजेक्ट व्यावसायिक और मिक्स लैंड यूज के हैं। अहम है कि यूपी रेरा में 3200 से अधिक प्रोजेक्ट पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास से दूसरे जिलों में जा रहे हैं प्रोजेक्ट
प्रदेश के सभी जिलों में विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं आ रही हैं। एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। इसका असर रियल एस्टेट सेक्टर पर भी दिख रहा है। बिल्डर नए जिलों की तरफ रुख कर रहे हैं। यूपी रेरा को एनसीआर से बाहर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बरेली, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, अमरोहा, शाहजहांपुर, गोंडा, बहराइच, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद, ललितपुर से प्रोजेक्ट पंजीकरण के आवेदन मिले हैं। एनसीआर के प्रोजेक्ट गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed