फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested one builder over Shahberi case

शाहबेरी मामला: अवैध निर्माण कर बेचे थे 169 फ्लैट, पुलिस ने बिल्डर को किया गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2019 05:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
Police arrested one builder over Shahberi case
बिल्डर गिरफ्तार (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

शाहबेरी में अवैध निर्माण का जाल बिछाने वाले दिल्ली निवासी बड़े बिल्डर जसवीर मान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शाहबेरी में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण किया था और 169 फ्लैट बेचे थे। आरोपी के खिलाफ पूर्व में पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्थगनादेश था। जांच में पता चला कि एक अन्य खसरे पर आरोपी ने अवैध निर्माण कर फ्लैट बेचे हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी पर सोमवार को एक और केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मामले में एक और आरोपी रमेश अग्रवाल अभी फरार है। आरोपी ने शाहबेरी में 10 से अधिक भवनों में 250 फ्लैट का निर्माण किया था। इनमें से 169 फ्लैटों को प्राधिकरण से नक्शा पास होने की बात कहकर उनकी रजिस्ट्री कर चुका था।
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली प्रभारी मनोज पाठक ने बताया कि शाहबेरी के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं, मामले की गहनता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पड़ताल में पता चला कि दिल्ली निवासी बिल्डर जसवीर मान पर खसरा नंबर 35 पर किए गए अवैध निर्माण पर केस दर्ज किया गया था। इसमें जसवीर मान को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगनादेश मिल गया था। जबकि आरोपी ने खसरा नंबर 46 पर भी अवैध निर्माण किया था। इस वजह से पुलिस ने आरोपी पर एक और केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि आरोपी शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वाला सबसे बड़ा बिल्डर है। आरोपी कृतिका इंफ्रा प्राइवेट लि. और मान बिल्डर प्रॉपर्टीज एंड डेवलेपर्स प्राइवेट लि. का निदेशक बताया गया है।   

दूसरे भाई के खिलाफ नहीं मिले साक्ष्य 

पुलिस ने जसवीर मान के भाई से भी कोतवाली में पूछताछ की। हालांकि पुलिस ने दावा किया कि जो रजिस्ट्री की गई हैं, वह जसवीर मान ने की हैं। उसके भाई के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके चलते उसे छोड़ा गया है। 


खरीदार अधिवक्ता को धमकी देने के बाद हुई गिरफ्तारी

अधिवक्ता हरप्रीत अरोड़ा ने जानकारी दी है कि जसवीर मान व उसके भाई ने रविवार रात शाहबेरी स्थित उसके फ्लैट पर आकर धमकी दी थी। दरअसल, हरप्रीत अरोड़ा ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इसी कारण से आरोपियों ने उन्हें धमकी दी थी। इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की गई और पुलिस ने अगले दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed