फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Builder accused of carrying DG set, residents demonstrated

बिल्डर पर डीजी सेट ले जाने का आरोप, निवासियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Jul 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Builder accused of carrying DG set, residents demonstrated
ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी में बीटा-2 थाना क्षेत्र की ओएसिस होम्स सोसाइटी में लगा डीजल जनरेटर (डीजी) सेट गुम हो गया। निवासियों ने बिल्डर पर डीजी सेट ले जाने का आरोप लगाकर शनिवार रात को हंगामा किया। इसके बाद थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की। वहीं, रविवार को निवासी सोसाइटी के गेट पर धरना देकर बैठ गए और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि बिल्डर और निवासियों के बीच का मामला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि सात साल से सोसाइटी में रह रहे हैं। बिल्डर ने बिजली आपूर्ति के लिए सोसाइटी मेेें डीजी सेट लगाए थे, लेकिन बिना जानकारी दिए बिल्डर एक सेट उठाकर ले गया। गर्मी में बिजली कटौती होने पर सोसाइटीवासियों को परेशानी हो रही है। निवासियों ने शनिवार रात बीटा-2 थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देकर चोरी व अमानत में खयानत की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। निवासियों का कहना है कि बिल्डर की तानाशाही की शिकायत आलाधिकारियों से भी की जाएगी। शिकायत करने वालों में सोबिंद्र भाटी, एके सिंह, प्रीतम कुमार सिंह, शिवकुमार, विनोद कुमार और कपिल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा, पानी, बिजली के लिए हैं परेशान, नहीं हो रहा समाधान
ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासी पिछले तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिल्डर सुविधा नहीं दे रहा है। सुरक्षा, पानी, बिजली आदि के लिए निवासी परेशान हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। निर्माणाधीन सोसाइटी में 70 से अधिक परिवार रह रहे हैं। निवासियों ने बताया कि पिछले तीन सप्ताह से निवासी विभिन्न समस्याओं को लेकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को निवासियों ने किसान चौक पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया था, लेकिन धारा-144 लागू होने के कारण पुलिस ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सोसाइटी के अंदर प्रदर्शन किया। आरोप है कि सोसाइटी में अस्थायी कनेक्शन से बिजली दी जा रही है। बिल्डर से नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) से कनेक्शन लेकर ग्रिड से आपूर्ति करने की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था भी अच्छी नहीं है। चारदीवारी नहीं है। पीने का पानी भी साफ नहीं आता है। आरोप है कि लगातार प्रदर्शन करने के बाद भी बिल्डर समस्याओं का समाधान नहीं करा रहा है। चेतावनी दी है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed