फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bugle blown against drugs in Mahapanchayat

Noida News: महापंचायत में फूंका नशे के खिलाफ बिगुल

Mon, 09 Dec 2024 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 09 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bugle blown against drugs in Mahapanchayat
शहर के जीतू पतित पावन पाठशाला में आयोजित महापंचायत में मौजूद सर्व समाज के लोग । 
भिवानी। पंजाब से आने वाला नशा जिले के युवाओं की लत बनकर समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवाओं को इससे बचाना ही हमारा मकसद है। यह बात रविवार को जीतू पतित पावन पाठशाला में आयोजित सर्व समाज की महापंचायत में शामिल प्रबुद्धजनों ने कही। महापंचायत में नशा के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए निर्णय लिया गया कि इसे खत्म करने के लिए भिवानी में पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर साझा प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अमर उजाला के महा अभियान युद्ध नशा के विरुद्ध का भी प्रबुद्धजनों ने समर्थन किया और अखबार में दिए गए क्यूआर कोड को भी स्कैन कर इससे नाता जोड़ा।
विज्ञापन

महापंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि स्लम बस्तियों की हर गली और कूचे में नशा खुलेआम बिक रहा है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस व जिला प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिक भी अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए नशा बिक्री की जगहों को भी चिह्नित कर वहां पहुंचकर ऐसे लोगों को पहले मौखिक तौर पर समझाने का काम किया जाएगा। इसके बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते तो उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

संत कबीर देव शिक्षा समिति के प्रधान भगवानदास कालिया ने बताया कि दादरी गेट, ढाणा रोड, कोंट रोड क्षेत्र में नशाखोरी बढ़ रही है। यहां लोगों को आसानी से नशा मिल जाता है। जिसकी गिरफ़्त में युवा पीढ़ी भी आ रही है। किशोर भी नशा की तरफ खिंचे जा रहे हैं, जिन्हें बचाना हमारा दायित्व है। इस मौके पर मौजूद सुरेंद्र इंदौरा, अनिल पेंटर, अनिल डाबला, अधिवक्ता पवन कुमार डेनवाल, प्रहलादराय सोलंकी ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बने कमेटी सदस्य
महापंचायत ने नशाखोरी के खिलाफ काम करने के लिए 11 सदस्यों की एक टीम का गठन किया जो प्रभावित इलाकों में पहुंचकर पहले नशा बिक्री के हालातों का जायजा लेगी और फिर इसके खिलाफ पुलिस प्रशासन से मिलकर कार्रवाई कराएगी। विजय मोरवाल, भगवानदास कालिया, राकेश आर्य नशा मुक्ति परिषद लोहारू, अनिल डाबला, अनिल पेंटर, सुरेंद्र इंदौरा, राजू सोलंकी, राजेश डाबला, रवि कुमार भोसले, आशीष खनगवाल, बाबूलाल इंदौरा को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

इनलोगों ने महापंचायत में रखे विचार
पंजाब का नशा भिवानी की स्लम बस्तियों की गली कूचों में सरेआम बिक रहा है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को भी काफी बार शिकायतें दी जाती हैं, लेकिन जो लोग नशा बिक्री में पकड़े जाते हैं वे आसानी से छूटकर फिर नशा बिक्री में ही जुट जाते हैं। इसके लिए स्थानीय लोगों को भी मजबूती से खड़ा होना पड़ेगा, ताकि इन इलाकों में ये लोग नशा बिक्री की अवैध गतिविधियों को न चला पाएं।
-भगवानदास कालिया, प्रधान संत कबीर देव शिक्षा समिति भिवानी।

महापंचायत में नशा के विरुद्ध काफी अहम चर्चा हुई है। निर्णय लिया गया है कि मुहिम में समाज के प्रबुद्धजन युवा वर्ग को भी जोड़ेंगे। जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जाएगा। हम सब इस मुहिम के साथ पूरी ईमानदारी से जुड़कर काम करेंगे। इसमें हर वर्ग के लोगों से सहयोग मांगा जाएगा।
-अनिल डाबला, अध्यक्ष, शिव धानक धर्मशाला बावड़ीगेट, भिवानी।

भिवानी की स्लम बस्तियों तक पंजाब का नशा बेतहाशा बढ़ गया है। अब इसे नहीं रोका गया तो कई घर बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे। महापंचायत में नशाखोरी के खिलाफ ठोस निर्णय लिया गया है। हम सब मिलकर नशा बिक्री और नशाखोरी के खिलाफ व्यापक स्तर पर मुहिम चलाएंगे। इसमें आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित कर इसे प्रभावी ढंग से रोकने का प्रयास किया जाएगा।
-सुरेंद्र इंदौरा कोषाध्यक्ष शिव धानक धर्मशाला बावड़ीगेट भिवानी।

नशे के खिलाफ शुरू की गई इस मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने में हम सब एकजुटता के साथ काम करेंगे। नशा के विरुद्ध गठित की गई कमेटी के सदस्य भी सर्व समाज के साथ मिलकर इस मुहिम को अंजाम तक पहुंचाएंगे। इसमें जन प्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा और हम भी उनका पूरा सहयोग करेंगे।

-अनिल पेंटर, उपाध्यक्ष, शिव धानक धर्मशाला, बावड़ीगेट भिवानी।


पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देश पर जिले में नशाखोरी और नशा बिक्री के खिलाफ पुलिस व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। जिले के अधिकांश गांवों को पूरी तरह से नशा मुक्त कर वहां के युवाओं को खेल व अन्य सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। पुलिस ने नशा के खिलाफ अब तक जो भी कदम उठाए हैं, उसके सकारात्मक नतीजे मिले हैं। पुलिस समाज के लोगों को साथ लेकर ही नशा के खिलाफ बेहतर कदम उठा रही है।
-नितिश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed