{"_id":"64475cbbe4cb9db2c407e845","slug":"btech-and-ma-pass-became-trainee-in-the-state-library-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: नौ हजार की नौकरी के लिए बड़े-बड़े लाइन में, बीटेक व एमए पास बने राजकीय पुस्तकालय में प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: नौ हजार की नौकरी के लिए बड़े-बड़े लाइन में, बीटेक व एमए पास बने राजकीय पुस्तकालय में प्रशिक्षु
Tue, 25 Apr 2023 10:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:23 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने सभी राजकीय पुस्तकालयों में प्रशिक्षु की नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली थी। इसके तहत राजकीय पुस्तकालय में भी संविदा पर दो प्रशिक्षुओं की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-12 स्थित राजकीय पुस्तकालय में संविदा पर दो प्रशिक्षुओं की नियुक्ति हुई है। इनमें से एक ने बीटेक जबकि दूसरे ने एमए (फिजिक्स) किया है। एक प्रशिक्षु को नौकरी के लिए रोजाना हापुड़ से आना-जाना होगा। बेरोजगारी की स्थिति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुस्तकालय में नौ हजार रुपये की प्रशिक्षु पद की नौकरी के लिए बीटेक, एमए (फिजिक्स), एमबीए और बीएड समेत अन्य टेक्निकल डिग्री धारकों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सभी राजकीय पुस्तकालयों में प्रशिक्षु की नियुक्ति के लिए भर्ती निकाली थी। इसके तहत राजकीय पुस्तकालय में भी संविदा पर दो प्रशिक्षुओं की नियुक्ति हुई है। प्रशिक्षुओं के वेतन हर तीन महीने में इनके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। इन पद पर नौकरी करने के इच्छुक 100 से ज्यादा लोगों ने लाइब्रेरी आकर जानकारी प्राप्त की थी।
विज्ञापन
निजी स्कूल में पढ़ाते थे
एक चयनित उम्मीदवार ने बताया कि उन्होंने फिजिक्स में एमए किया है। वर्तमान में बीएड कर रहे हैं। इससे पहले वह एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। इसके साथ 12वीं तक के छात्रों को ट्यूशन भी देते हैं। वहीं, इंजीनियरिंग करने वाले शख्स हापुड़ से नौकरी करने आएंगे। पहले उन्होंने हापुड़ के राजकीय पुस्तकालय के लिए आवेदन किया था, लेकिन वहां नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने नोएडा के पुस्तकालय में आवेदन किया।
विज्ञापन
लखनऊ से दो प्रशिक्षु पद के लिए भर्ती निकाली गई है। इन लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। वहीं से नियुक्ति हुई है। स्थानीय स्तर पर इनकी सिर्फ ज्वॉइनिंग कराई गई है। इनको प्रतिमाह नौ हजार वेतन मिलेगा। इसमें एक शख्स बीटेक और एक बीएड डिग्री धारक व फिजिक्स में एमए है। - हिमानी आनंद, लाइब्रेरी इंचार्ज