फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BSNL network down, speed post service affected in post offices

Noida News: बीएसएनएल नेटवर्क ठप, डाकघर में स्पीड पोस्ट सेवा प्रभावित

Wed, 03 Jun 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
BSNL network down, speed post service affected in post offices
सेक्टर-16 स्थित डाकघर पहुंचे लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बीएसएनएल नेटवर्क ठप होने की वजह से बुधवार को सेक्टर-16 स्थित मुख्य डाकघर में स्पीड पोस्ट समेत कई ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह से ही पहुंचे लोगों को अपने काम के लिए इंतजार करना पड़ा। कई तो निराश होकर वापस घर लौट गए।




डाकघर पहुंचे अमित ने बताया कि उन्हें अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज भेजने थे, लेकिन नेटवर्क न होने की वजह से स्पीड पोस्ट नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि दस्तावेज समय पर भेजना जरूरी था, लेकिन सेवा बंद रहने के कारण उन्हें बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा। सेक्टर-9 से पैसा जमा करने आए जावेद ने बताया कि उन्होंने एफडी खोली है, जिसमें पैसे जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस गए थे लेकिन वहां पर भी काम नहीं हो पाया। डाकघर के कर्मचारियों के अनुसार बीएसएनएल नेटवर्क में तकनीकी दिक्कत आने से ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। नेटवर्क बहाल होने के बाद ही स्पीड पोस्ट और अन्य सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो सकेंगी। पूरे दिन नेटवर्क समस्या के कारण डाकघर में कामकाज प्रभावित रहा और ग्राहकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed