{"_id":"6ab3aa206c0044a6bb073153","slug":"bshhsjsjssjsjsjsn-noida-news-c-1-1-noi1125-4755855-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंटरनल हैकाथॉन में 17 टामों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंटरनल हैकाथॉन में 17 टामों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
आईएमएस में इंटरनल हैकथॉन का आयोजन।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर- 62 स्थित आईएमएस में इंटरनल हैकाथॉन टेकस्प्रिंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नवाचार, तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच व समस्या समाधान के लिए तैयार करना रहा। संस्थान के स्कूल ऑफ आईटी आयोजित कार्यक्रम में छात्रों की 17 टीम ने हिस्सा लिया।
आईएमएस के सलाहकार प्रोफेसर डॉ जेके शर्मा ने कहा कि आज के तकनीकी युग में केवल तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में समस्याओं को समझने, नए विचार विकसित करने और उन विचारों को व्यावहारिक समाधान में बदलने की क्षमता भी आवश्यक है। हमारी कोशिश है कि विद्यार्थियों में अपनी स्किल का प्रयोग करने, असफलताओं से सीखने और नवाचार को वास्तविक रूप देने की समझ विकसित हो।
स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष डॉ मोनिका दीक्षित बाजपेयी ने कहा कि टेकस्प्रिंट-2026 विद्यार्थियों के लिए केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीखने, सहयोग करने और अपने तकनीकी विचारों को वास्तविक समाधान में बदलने का अवसर है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की संयोजक डॉ ज्योति के त्रिपाठी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को ऐसा शैक्षणिक वातावरण मिले, जहां वे नई तकनीकों के साथ प्रयोग करते हुए आत्मविश्वास के साथ अपने विचारों को प्रस्तुत कर सकें।
------------------