फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brothers win gold medals in North Zone-1 State Taekwondo Championship

Noida News: सगे भाइयों ने नॉर्थ जोन-1 राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

Sun, 09 Nov 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Brothers win gold medals in North Zone-1 State Taekwondo Championship
कानपुर में होने वाली प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर निवासी दो सगे भाइयों शौर्य और वैदिक ने नॉर्थ जोन-1 राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। दोनों भाई कानपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

खिलाड़ियों के पिता सचिन आर्य ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नॉर्थ जोन-1 राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के जीटा एक स्थित एसोटेक स्प्रिंग फील्ड सोसाइटी निवासी शौर्य आर्य ने अंडर-12 और वैदिक ने अंडर-5 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों भाई मूलरूप से दादरी स्थित तिलपता गांव के निवासी है।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन कानपुर में नवंबर में ही आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल में संचालित ग्रेटर नोएडा ताइक्वांडो अकादमी में कोच सुमित सिंह की देखरेख में ताइक्वांडो के गुर सीखते हैं। पदक जीतने पर परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed