फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brothers who were beating their father were rude to the police

Noida News: पिता से मारपीट कर रहे भाइयों ने पुलिस से भी की अभद्रता

Sat, 08 Nov 2025 02:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Brothers who were beating their father were rude to the police
रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल में शुक्रवार सुबह बेटों की मारपीट से परेशान पिता की सूचना पर पीआवी मौके पर पहुंच गई। आरोपी बेटों ने पीआरवी के सिपाही और होमगार्ड से गाली-गलौच करते हुए हाथापाई करते हुए अभद्रता कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शाहजमाल निवासी जफरुद्दीन ने सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी उनका बेटा आरिफ घर में मारपीट कर रहा है, सूचना पर बाइक पीआरबी के कांस्टेबल उस्मान अंसारी और होमगार्ड जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए। वह शिकायतकर्ता के घर पर जानकारी कर रहे थे तभी उसके दो बेटे आरिफ और आतिफ निकल आए और दोनों को गाली देने लगे, विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई करते हुए अभद्रता कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाइयों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कांस्टेबल उस्मान अंसारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed