{"_id":"61e5b3d3d815a678be03c8a8","slug":"brother-and-sister-fell-in-the-drain-while-playing-both-died-noida-news-noi6274158176","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते हुए नाले में गिरे भाई बहन, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते हुए नाले में गिरे भाई बहन, दोनों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-85 स्थित झुग्गी के पास खेलते हुए दो मासूम दस फुट गहरे नाले में गिर गए। इसमें दोनों की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की है। दोनों मृतक भाई-बहन हैैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली फेज 2 पुलिस के मुताबिक मूल रूप से समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाले शंभू कुमार साहनी परिवार के साथ सेक्टर-85 में बनी झुग्गी में रहते हैं। वह बेलदारी कर परिवार का गुजारा करते हैं। शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी नौ साल की बेटी रूबीना और दस माह का बेटा सुमित झुग्गी के बाहर खेल रहे थे और खेलते-खेलते कुछ दूर चले गए। काफी देर तक बच्चे नहीं दिखे तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद बच्चे नाले में गिरे हुए मिले। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस को अस्पताल की तरफ से इस घटना की जानकारी मिली।
परिजन अलर्ट होते तो नहीं होता हादसा: काफी देर तक दोनों बच्चे झुग्गी के बाहर खेल रहे थे। तब तक घरवालों की नजर दोनों पर थी। कुछ ही देर में ही बच्चे आगे नाले की तरफ चले गए और परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
परिजन अलर्ट होते तो नहीं होता हादसा: काफी देर तक दोनों बच्चे झुग्गी के बाहर खेल रहे थे। तब तक घरवालों की नजर दोनों पर थी। कुछ ही देर में ही बच्चे आगे नाले की तरफ चले गए और परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन