फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Broken roads and sewers, no security arrangements either.

Noida News: टूटी सड़के और सीवर, सुरक्षा के भी नहीं है इंतजाम

Sun, 08 Mar 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Broken roads and sewers, no security arrangements either.
- करीब 15 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे सेक्टर ओमिक्रॉन-2 निवासी, बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं होती कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रॉन-2 सेक्टर पिछले करीब 15 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। सेक्टर के निवासी लगातार मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सेक्टर में टूटी बाउंड्री वॉल, जर्जर सड़कें, खराब सीवर व्यवस्था, गंदा पानी, पार्कों की बदहाली और सुरक्षा की कमी जैसी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी हुई हैं।
निवासी प्रमोद प्रधान का कहना है कि सेक्टर की बाउंड्री वॉल कई जगह से टूटी हुई है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखे गए लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बाउंड्री वॉल टूटी होने चोरी समेत अन्य अवांछित गतिविधियों का खतरा बना रहता है। निवासी एनएस नेगी ने बताया कि सेक्टर में सीवर की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बरसात से पहले सीवर और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

वहीं निवासी राजकमल का कहना है कि सेक्टर में हाईमास्ट लाइट लगाने की घोषणा तो की गई थी जो आज तक नहीं लगी। स्ट्रीट लाइट भी सुबह जल्दी बंद हो जाती है। जिससे सुबह के समय लोगों को अंधेरे में ही आनाजाना पड़ता है। निवासी अभय कुमार के अनुसार सेक्टर की नालियां और पानी की पाइपलाइन पुरानी और कई जगह से टूटी हुई हैं। इसके कारण घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। निवासी अनमोल ने बताया कि सेक्टर की कई नालियां टूटी हुई हैं। बारिश के मौसम में इन नालियों में पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। खुले नालों के कारण बच्चों के खेलने के दौरान चोटिल होने का खतरा बना रहता है। बलविंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर की सड़कों की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों से बातचीत-
सेक्टर की बाउंड्री वॉल तोड़कर इलेक्ट्रिकल टावर लगाए गए थे। इसके बाद से बाहरी लोग आसानी से सेक्टर में प्रवेश कर जाते हैं। कुछ लोग यहां नशा भी करते हैं। - अमित कुमार शर्मा
सेक्टर में लावारिस कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है। हर माह कई बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कुत्तों के हमले का शिकार हो जाते हैं। -अजय पाल सिंह
सेक्टर के पार्क और ग्रीन बेल्ट की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पार्कों में लगी ईंटें टूट चुकी हैं। झूले भी टूटे पड़े हैं, जिससे लोग परेशान हैं। -केशव झा
सेक्टर की सीवर लाइन कई जगह से टूटी हुई है। शिकायत करने पर सफाई की गाड़ी तो आती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता। प्रियेश तिवारी
प्रस्तावित स्विमिंग पूल और बुजुर्गों के लिए लाइब्रेरी के प्लॉट को बदलकर व्यावसायिक प्लॉट बना दिया गया है। सेक्टर में सामुदायिक केंद्र भी नहीं है। -रविंद्र सिंह


सेक्टर की आंतरिक सड़कों की हालत जर्जर है। खाली पड़े मकानों में रहने वाले कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध हैं। सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती बन गई है। -आयुष गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article