फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bride's mother's purse containing jewellery and cash stolen from wedding ceremony

Noida News: शादी समारोह से दुल्हन की मां का गहनों और नकदी से भरा पर्स चोरी

Fri, 06 Feb 2026 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bride's mother's purse containing jewellery and cash stolen from wedding ceremony
फोटो
विज्ञापन

-सीसीटीवी में कैद हुए सूट-बूट पहने दो युवक
गोल्डन ग्रीन बैंक्वेट हॉल की घटना, पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में हुए शादी समारोह के दौरान चोरों ने दुल्हन की मां का नकदी और करीब 50 लाख रुपये के कीमती गहनों से भरा पर्स चोरी कर लिया। बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना में सूटबू पहने दो युवक पर्स के साथ हॉल से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बृहपस्तिवार को गाजियाबाद के विजय नगर निवासी डॉ. विनय गौतम की बेटी की शादी में बड़ी संख्या में मेहमान आए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार दुल्हन की मां कुसुम गौतम के पास कीमती गहनों और नकदी से भरा पर्स था। रात करीब 12 बजे कुसुम बैंक्वेट हॉल में ही अपने परिचितों से बात कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने अपना पर्स पास रखी मेज पर रख दिया। कुछ समय बाद जब नजर मेज पर पड़ी तो पर्स वहां नहीं था। परिजनों और स्टाफ बैंक्वेट हॉल में काफी देर तक पर्स तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिला।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें सूट-बूट पहने दो युवक पर्स ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता कुसुम की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शादी में मेहमान बनकर आए थे या बाहर से घुसे, इसकी जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed