{"_id":"6904dafd2b791f3a460f4452","slug":"breast-cancer-prevention-discussion-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79329-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्तन कैंसर की रोकथाम पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्तन कैंसर की रोकथाम पर हुई चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। जिम्स में शुक्रवार को स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रसूति व स्त्री रोग विभाग और सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं में स्तन कैंसर की रोकथाम, शुरुआती जांच और उपचार पर चर्चा हुई। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्तन कैंसर आज महिलाओं में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। समय पर जांच और सही इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। सीएमई में प्रसूति और स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर व प्रमुख डॉ. रितु शर्मा ने बताया कि जागरूकता ही स्तन कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। इस दौरान डॉ. सुधा सलान, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. मनबेंद्र बैद्य, वरिष्ठ ऑन्कोसर्जन डॉ. सीमा सिंह, डॉ. पिंकी मिश्रा, डॉ. वैशाली, डॉ. आशु आदि मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य पर कार्यक्रम
बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार लाने के लिए जिम्स में आरबीएसके राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार लाना और रुग्णता और मृत्यु दर को कम करना है। इसमें बच्चों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान और प्रबंधन करना है।