फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Brazen murder of youth, police statement- transaction fee

Noida News: युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस बोली- लेनदेन वजह

Sat, 26 Jul 2025 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Brazen murder of youth, police statement- transaction fee
परिजनों का आरोप वीडियो बनाने के शक में नशे का धंधा करने वालों ने मार डाला
विज्ञापन

सीमापुरी की वारदात, एक ही परिवार के पांच लोगों को दबोचा, दो महिलाएं भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
सीमापुरी में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने नफीस (22) की पेचकस और चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने लेनदेन के विवाद में हमले की बात कही है लेकिन परिजनों का आरोप है कि कुछ दिनों पहले नशे का धंधा करने वालों का वीडियो इलाके में वायरल हुआ था। आरोपियों को शक था कि वीडियो नफीस ने बनाया है। इसी कारण बदला लेने के लिए दिनभर आरोपी उससे झगड़ा करते रहे और देर रात हमला कर दिया।

वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सोहेल (20), भाई शेख इस्लाम (27), जीजा नदीम उर्फ नजरूल (43), मां सलमा बेगम (55) मामूनी (32) के रूप में हुई है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम का कहना है कि रुपयों के लेनदेन में नफीस की हत्या की बात सामने आई है। नफीस चाय का खोखा चलाता था। आरोपी उसके बराबर में खोखा चलाते हैं। दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद था। न्यू सीमापुरी, ई-ब्लॉक, बंगाली बस्ती निवासी नफीस के परिवार में माता-पिता, शादीशुदा बहन, पत्नी व आठ महीने का एक बेटा है। काफी समय से नफीस घर के पास ही चाय का खोखा चलाता था। रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने नफीस पर चाकू और पेचकस से हमला कर दिया। एक आरोपी ने नुकीला पेचकस उसकी नाक में अंदर तक घुसा दिया जबकि दूसरे ने पेट में चाकू मार दिया। रात 12:15 बजे पुलिस को खबर मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed